Sawan 2020: मेंहदी के बिना अधूरी है सावन की पूजा, ट्राई करें ये लेटेस्ट, ट्रेंडी और आसान डिजाइन

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2020 10:30 IST2020-07-06T10:24:42+5:302020-07-06T10:30:55+5:30

सावन के महीने में ही महिलाएं हरे रंग को पहनती भी हैं और हरे रंग को अपने हाथों पर भी रचाती हैं। सावन की मेंहदी के बिना सावन की पूजा अधूरी मानी जाती है।

Sawan 2020, beautiful latest mehandi designs trending on internet, sawan ki menhdi, haathon ke liye mehndi, | Sawan 2020: मेंहदी के बिना अधूरी है सावन की पूजा, ट्राई करें ये लेटेस्ट, ट्रेंडी और आसान डिजाइन

Sawan 2020: मेंहदी के बिना अधूरी है सावन की पूजा, ट्राई करें ये लेटेस्ट, ट्रेंडी और आसान डिजाइन

Highlightsसावन का पावन महीना 6 जुलाई यानी आज से शुरू हो चुका है। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की समस्या को भी दूर करती हैं। 

सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है। सावन में ना सिर्फ भगवान शिव की पूजा होती है बल्कि ये महीना लोगों को प्रकृति से भी जोड़ता है। 6 जुलाई से शुरू होने वाले सावन के पहले सोमवार पर लोग भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। सिर्फ यही नहीं इस पावन महीने में महिलाएं साज-श्रृंगार पर भी खूब ध्यान देती हैं। 

सावन के महीने में ही महिलाएं हरे रंग को पहनती भी हैं और हरे रंग को अपने हाथों पर भी रचाती हैं। सावन की मेंहदी के बिना सावन की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस साल लॉकडाउन और कोविड-19 की वजह से लोग घर पर ही सावन की मेंहदी लगाएंगे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट मेंहदी के डिजाइन बता रहे हैं। 

इन डिजाइन्स को आप बड़ी आसानी से अपने हाथों पर लगा सकती हैं। ये हाथ पर रचकर बहुत खूबसूरत लगेंगी-

 सावन में मेहंदी लगाना एक परंपरा है और मेहंदी का अपना महत्व है। 

ऐसा माना जाता है कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इस कारण इसे लगान से शरीर को ठंडक मिलती है। 

मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की समस्या को भी दूर करती हैं। 

ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में तेज बारिश होती है। जिसके कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए मेहंदी का इस्‍तेमाल किया जाता है। 

सावन के पावन महीने में भक्त शिव मंदिरों या देवालयों में जल अर्पित करने को जाते हैं, मगर इस साल कोविड-19 की वजह से ऐसा करना उचित नहीं।

 

English summary :
Sawan Month 2020 has started from today. Not only is Lord Shiva worshiped in Savan but this month also connects people with nature. People offer water to Lord Shiva on the first Monday of Sawan starting July 6. Not only this, in this holy month, women also pay great attention to the grooming.


Web Title: Sawan 2020, beautiful latest mehandi designs trending on internet, sawan ki menhdi, haathon ke liye mehndi,

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे