स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए प्रेगनेंसी में ही करें इन 7 में से कोई एक उपाय
By गुलनीत कौर | Updated: June 11, 2019 13:00 IST2019-06-11T13:00:31+5:302019-06-11T13:00:31+5:30
च मार्क्स पर नींबू का रस लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। यह नुस्खा तेजी से असर दिखाता है

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए प्रेगनेंसी में ही करें इन 7 में से कोई एक उपाय
प्रेगनेंसी हर महिला के लिए उसके जीवन का सबसे खास समय होता है। पूरे नौ महीने वह नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार करती है। अपने स्वास्थ्य को दाव पर लगाकर नई जान को जन्म देती है। ना सिर्फ डिलीवरी के समय, बल्कि पूरे प्रेगनेंसी के नौ महीने के समय में तरह तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार होती है। सेहत के अलावा इस दौरान उसकी स्किन भी प्रभावित होती है जिसका पहला उदाहरण उसे अपने पेट और उससे थोड़े निचले हिस्से के आसपास बन रहे स्ट्रेच मार्क्स को देखकर मिलता है।
प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स क्यूं होते हैं?
स्ट्रेच मार्क्स को आम बोलचाल की भाषा में खिंचाव के निशान कहते है। इससे मतलब साफ होता है कि जब शरीर के किसी भी हिस्से का मोटापा बढ़ता है तो स्किन अपनी जगह से फैलने लगती है। उसमें खिंचाव आता है जिसकी वजह से स्किन सेल्स खींचते हुए निशान बना देते हैं। ये निशान स्ट्रेच मार्क्स कहलाते हैं। प्रेगनेंसी में भी पेट और उसके आसपास की जगह काफी हद तक खींच जाती है। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स होते हैं और अगर इनका इलाज ना किया जाए तो ये जिंदगी भर स्किन का साथ नहीं छोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: पेडीक्योर कराने के ये 5 फायदे पार्लर वाली दीदी ने भी आपको नहीं बताए होंगे, जानिए यहां
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के 7 उपाय:
1) कोको बटर - स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कोको बटर बेस्ट रेमेडी है। इसमें मौजूद एंजाइम स्किन टिश्यू को डैमेज होने से बचाते हैं। इसे सीधा निशान परा लगाना होता है
2) एप्रीकॉट स्क्रब - ये स्क्रब स्किन पर एक्स्फ्लिएशन की तरह काम करता है। डैमेज स्किन सेल्स को हटाकर नई स्किन देता है
3) एलोवेरा - एलोवेरा में भी स्किन के डैमेज हो चुके टिश्यू को रिपेयर करने के गुण होते हैं। इसके अलावा यह डार्क हो चुकी स्किन को लाइट बनाता है
4) लेवेंडर ऑइल - आजकल बाजार में आसानी से लेवेंडर ऑइल मिल जाता है। इसे अफेक्टिड एरिया पर लगाएं। जल्दी रिजल्ट मिलता है
5) विटामिन-ई कैप्सूल - सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे ही नहीं, विटामिन-ई का कैप्सूल स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए भी बेस्ट रेमेडी है
6) नींबू - स्ट्रेच मार्क्स पर नींबू का रस लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। यह नुस्खा तेजी से असर दिखाता है
7) आलू का रस - आलू का रस निकालकर उसे स्तेर्त्च मार्क्स पर लगाने से यहां की स्किन के टिश्यू जल्दी रिपेयर हो जाते हैं
