दुनिया की ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज से नहीं हैं खुश, पढ़िए क्या कहता है रिसर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:11 IST2020-02-08T11:53:27+5:302020-02-08T12:11:16+5:30

रिसर्च में ये भी पाया गया कि जो महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर खुश नहीं हैं वो अपने बड़ी स्ट्रक्चर और वेट को लेकर भी खुश नहीं हैं। 

New Research said that women around the world unhappy with their breast size | दुनिया की ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज से नहीं हैं खुश, पढ़िए क्या कहता है रिसर्च

दुनिया की ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज से नहीं हैं खुश, पढ़िए क्या कहता है रिसर्च

Highlightsइस रिसर्च को पूरी दुनिया की अलग-अलग महिलाओं पर किया गया है।ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर खुश नहीं है। 

महिलाओं पर अक्सर ही देश और दुनिया में रिसर्च होते रहते हैं। हाल ही में हुए रिसर्च में महिलाओं के ब्रेस साइज पर उनकी राय ली गई है। इस रिसर्च को पूरी दुनिया की अलग-अलग महिलाओं पर किया गया है। जिसमें ये बात निकलकर सामने आयी है कि ज्यादातर महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर खुश नहीं है। 

द ब्रेस्ट साइज सैटिस्फैक्शन सर्वे (बीएसएसएस) के माध्यम से हुए इस सर्वे को एंजिला रस्किंन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसल वीरेन स्वामी के नेतृत्व में करवाया गया था। जिसमें 100 इंटरनेशनल एकस्पर्ट के अंडर में 40 देशों की लगभग 18,541 महिलाओं पर ये रिसर्च की गई। इस रिसर्च को बॉडी इमेज जर्नल में प्रकाशित किया गया।

रिसर्च के अनुसार 48 प्रतिशत महिलाएं लार्ज ब्रेस्ट साइज चाहती हैं। जबकि रिसर्च में शामिल 23 प्रतिशत महिलाएं खुद के लिए स्मॉल ब्रेस्ट साइज चाहती हैं। इनमें सिर्फ 29 प्रतिशत महिलाएं ही ऐसी हैं जो अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर संतुष्ट हैं। बता दें इस रिसर्च में औसतन 34 साल तक की महिलाएं शामिल थीं। 

वो महिलाएं जो अपने ब्रेस्ट साइज से खुश नहीं थी उन्होंने इस चीज को एक्सेप्ट किया कि वो खुद के ब्रेस्ट को सेल्फ-एक्जाइम करती हैं। जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ही कम हो जाता है। वहीं रिसर्च में ये भी पाया गया कि जो महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर खुश नहीं हैं वो अपने बड़ी स्ट्रक्चर और वेट को लेकर भी खुश नहीं हैं। 

English summary :
According to research, 48% of women want big size breast. While 23% of the women involved in research want small breast size. Of these, only 29% are women who are satisfied with their breast size. Explain that on average, women up to 34 years were involved in this research.


Web Title: New Research said that women around the world unhappy with their breast size

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे