लाइव न्यूज़ :

आलू के छिलकों से दूर करें बालों की सफेदी, लगेंगे केवल 5 मिनट

By गुलनीत कौर | Updated: May 28, 2019 11:18 IST

आलू को त्वचा के लिए ब्लीचिंग एजेंट माना गया है। यह टैनिंग से भी रात दिलाकर गोरा निखार दिलाता है। मगर बालों के मामले में ये सफेद बालों को हटाकर नेचुरल कलर देता है।

Open in App

उम्र से पहले ही बाल सफेद हो जाने के पीछे कई कारण होते हैं। कुछ लोगों के बाल औवांशिक कारणों से ही जल्दी सफेद हो जाते हैं। इसके अलावा अधिक चिंता करने या फिर धूल-प्रदूषण में ज्यादा लंबे समय तक रहने से भी बालों के प्राकृतिक रंग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन्हें रंग करने के लिए हम केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। ये हेयर डाई बालों को रंग तो कर देते हैं मगर यह एक टेम्पररी सोल्यूशन बनकर रह जाता है। 

कुछ ही दिनों में बाल वापस सफेद हो जाते हैं और इस बार पहले से भी अधिक बालों पर सफेदी आ जाती है। जिसका कारण है हेयर डाई में मौजूद केमिकल की अधिक मात्रा, जो बालाओं को बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। तो अगर आप बालों के सफेद रंग से छुटकारा पाना चाहते हैं और साथ ही बालों को हेयर डाई के नुकसान से भी बचाना चाहते हैं तो आलू के छ्लकों से बालों को डाई करें।

जी हां, आलू की सब्जी बनाते समय या किसी भी अन्य कारण से जब हम आलू का इस्तेमाल करते हैं तो सिर्फ बीच का हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। आलू के छिलकों को छीलकर फेंक देते हैं। मगर अगली बार ऐसा ना करें। क्योंकि ये छिलके आपको प्राकृतिक तरीके से काले बाल पाने में मदद करेंगे। आलू को हमेशा से ही ब्लीचिंग एजेंट माना गया है। यह टैनिंग से भी रात दिलाकर गोरा निखार दिलाता है। मगर बालों के मामले में ये सफेद बालों को हटाकर नेचुरल कलर देता है। आइए आपको बताते हैं कैसे। 

आलू से बालों को डाई करने के लिए आपको चाहिए  2 से 3 आलू। इन आलू के छिलके उतारने पर आपके पास कम से कम एक कटोरी भरकर आलू के छिलके हो जाने चाहिए। 

ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर डाई - सबसे पहले 2 से 3 आलू के छिलके उतार लें। ये आलू फ्रेश होने चाहिए। अब एक पैन में 2 कप पानी भरकर उसमें ये छिलके डालकर पानी को अच्छी तरह उबाल लें। ये पानी का रंग भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। पानी को थोड़ा ठंडा होने पर छान लें।

यह भी पढ़ें: सुन्दर, लंबे, घने, मुलायम बाल पाने के लिए ट्राई करें अंडे के ये तीन हेयर मास्क, 2 हफ्ते में मिलेगा रिजल्ट

ऐसे करें प्रयोग - रोजाना के शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। बाल धोने के बाद तौलिये से सुखा लें। बालों के थोड़ा सूखने के बाद हेयर ब्रश की मदद से जड़ों से लेकर बालों के एंड्स तक आलू के इस पानी को अच्छी तरह लगा लें। लगाने के बाद कुछ देर इन्तजार करें। देखते ही देखते आपको सफेद बाल कवर होते दिखेंगे और बालों का नेचुरल रंग मिल जाएगा। 

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन