किस इंडियन स्किन टोन पर जचता है कैसा लिप कलर, जानिए और पाएं परफेक्ट लिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: May 20, 2019 14:05 IST2019-05-20T14:05:22+5:302019-05-20T14:05:22+5:30

Lip color for Indian skin, how to choose best lipstick according to your skin tone | किस इंडियन स्किन टोन पर जचता है कैसा लिप कलर, जानिए और पाएं परफेक्ट लिप्स

किस इंडियन स्किन टोन पर जचता है कैसा लिप कलर, जानिए और पाएं परफेक्ट लिप्स

जब कभी हम किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को बोल्ड लिपस्टिक में देखते हैं तो हमारा भी उस लि कलर को खुद पर ट्राई करने का मन करता है। लेकिन वो कलर हमे सूट करेगा या नहीं इस चीज का कांफिडेंस हमें नहीं मिलता। मगर आप जाना लें कि आपकी स्किन टोन पर किस तरह के रंग सूट करते हैं तो अगली बार आपको किसी लिप कलर को खरीदने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा। इस तरह आप परफेक्ट लुक भी पा सकती हैं। यहां जानिए हर इंडियन स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट लिप कलर और दिखें ब्यूटीफुल। 

गोरा रंग

अगर आपका स्किन टोन दूध जैसा साफ या फिर कम से कम गोरे रंग की केटेगरी में आता है तो आपको डार्क रंग की लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं हर कि आप बुरी लगेंगी, लेकिन आप हद से ज्यादा लाउड लगेंगी। हलके डार्क रंग आपको बेस्ट सूट करेंगे, इसके अलावा ब्राउन और कोरल के सभी शेड आप पर खूब जचेंगे। तो अपने पास इन रंगों को अच्छा कलेक्शन रखें। 

गेहुंआ रंग

गोर और सांवले के बीच का रंग गेहुंआ होता है। इसे ना तो आप गोरा कह सकते हैं और ना ही ये डार्क स्किन टोन में गिना जाता है। मेकअप के लिहाज से इस स्किन टोन को परफेक्ट माना जाता है। अगर लिपस्टिक की बात करें तो यहां भी आप अलग अलग तरह के रंगों से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मगर इस स्किन टोन पर सबसे अधिक कॉपर, ब्रोंज जैसे रंग अच्छे लगते हैं। रेड कलर भी इस स्किन तों को उभार देता है।

सांवला रंग

गेहुंआ से थोड़ा और डार्क कर दें तो सांवली स्किन टोन आती है। इस स्किन टोन के लिए डार्क रंग की लिपस्टिक का एक्सपेरिमेंट आँख बंद कर के किया जा सकता है। मगर डार्क में भी अगर आप चेरी और ब्राउन फॅमिली के रंगों को होंठों पर ट्राई करें तो चेहरे का लुक लाजवाब लगता है। ईंट वाला लाल रंग और ब्राउन-रेड के मिक्सचर वाला रंग भी इस स्किन टोन को काफी सूट करता है। ये रंग भी आप ट्राई कर सकती हैं। 

Web Title: Lip color for Indian skin, how to choose best lipstick according to your skin tone

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे