काजल लगाते समय हमेशा याद रखें ये बातें, आंखों को नहीं होगा नुकसान
By गुलनीत कौर | Updated: January 8, 2018 17:29 IST2018-01-08T17:29:06+5:302018-01-08T17:29:36+5:30
स्मोकी लुक वाला काजल लगाते समय ध्यान रखें ये एक बात, लम्बे समय तक टिका रहेगा।

काजल लगाते समय हमेशा याद रखें ये बातें, आंखों को नहीं होगा नुकसान
काजल लड़कियों की मेकअप किट का सबसे बेसिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट होता है। इसे अमूमन सभी लड़कियां डेली यूज के लिए लगाती हैं। इसके अलावा किसी भी तरह का फंक्शन या इवेंट हो, काजल के बिना चेहरे का मेकअप अधूरा ही लगता है। काजल आंखों को और सुंदर बनाने में मदद करता है।
आजकल तो लड़कियां अलग-अलग स्टाइल में काजल लगाने लगी हैं। इतना ही नहीं, मार्किट में अलग-अलग रंगों के काजल भी आ गए हैं। लेकिन काले रंग के काजल की जगह अभी भी कोई नहीं ले सकता है। खैर अगर आप भी काजल का रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो हम आपको काजल लगाने से जुड़े कुछ रूल्स बताने जा रहे हैं, जिनका अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी आंखों को कोई नुकसान नहीं होगा।
1. सामान्यतः आंखों पर काजल आगे पीछे दोनों चोर पर लगाया जाता है, लेकिन ये गलत तरीका है। काजल को हमेशा अंदर से बाहर की ओर लगाएं। इससे काजल सही भी लगता है और लम्बे समय तक टिकता भी है।
2. अगर आपको स्मोकी लुक वाला काजल लगाना पसंद है तो इसे लगाने से पहले अपनी आंखें अच्छे-से साफ कर लें। क्योंकि स्मोकी लुक से आंखों के आसपास के घेरे और भी अधिक गेहेरे लगने लगते हैं.
3. अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो मोटे काजल का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय काजल लगाते समय उसे आंखों के बाहरी कोनों से थोड़ा बाहर खींचें। इससे आंखें थोड़ी बड़ी लगेंगी।
4. काजल के संदर्भ में एक बात हमेशा ध्यान रखें। जब भी मार्किट से काजल खरीदें हमेशा उसके टेस्टर को पहले अपनी स्किन पर ट्राई करें और फिर ही खरीदें।
5. सस्ते काजल लेने से बचें। और अगर ब्रांडेड भी ले रही हों तो उसके टेस्टर को पहले ट्राई करना ना भूलें।