Hair Care Tips for Holi: होली पर बालों का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2022 17:52 IST2022-03-16T17:32:15+5:302022-03-16T17:52:11+5:30

होली खेलने में जितनी मजा आती है, बालों से रंग छुड़ाने में उतनी ही मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि होली के रंगों के साइड इफेक्ट्स से बालों को कैसे बचाया जा सकता है।

How to protect hair from side effects of Holi colours | Hair Care Tips for Holi: होली पर बालों का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Hair Care Tips for Holi: होली पर बालों का इस तरह से रखें ख्याल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Highlightsआजकल रंगों में काफी केमिकल होता है, जिसकी वजह से हमारे बाल खराब हो जाते हैं। यही नहीं, होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

Hair Care Tips for Holi: होली का त्योहार हो और लोग रंग ना खेलें तो ऐसा कम ही देखने को मिलता है। रंगों के त्योहार का लोग हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में जब होली आती है तो लोग जमकर रंग से खेलते हैं। हालांकि, आजकल रंगों में काफी केमिकल होता है, जिसकी वजह से हमारे बाल खराब हो जाते हैं। यही नहीं, रंगों को छुड़ाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही, इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि बालों को होली के रंगों के साइड इफेक्ट्स से कैसे बचाया जा सकता है।

इस्तेमाल करें नारियल का तेल

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो उससे पहले बालों पर अच्छी तरह से नारियल का तेल लगा लें। दरअसल, नारियल का तेल लगा लेने से रंग आपके बालों में चिपकेगा नहीं। साथ ही, जब आप होली खेलने के बाद बालों को वॉश करेंगे तो रंग आसानी से उतर जाएंगे। 

हेयर मास्क बनाकर लगाएं

बालों को रंगों के साइड इफेक्ट्स से बचाने के लिए आप बालों में नींबू और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क लगा सकते हैं। होली खेलने से पहले ही इस हेयर मास्क को लगा लें। इसे लगा लेने से आपके बालों की रंगों से सुरक्षा होगी। दरअसल, बालों के लिए ऑलिव ऑयल काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसमें नींबू मिलाकर लगाएंगे तो इस हेयर मास्क के फायदे कई गुना बढ़ जाएंगे।

सरसों का तेल इस्तेमाल करें

परंपरागत रूप से सरसों के तेल का इस्तेमाल कई समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप होली खेलने से लगभग आधे घंटे पहले इसे बालों में लगा लेंगे तो ये रंगों को बालों में चिपकने नहीं देगा, जिससे बालों को धोते समय आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

Web Title: How to protect hair from side effects of Holi colours

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे