रसोई में रखी इस काली चीज से दूर हो जाएगी चेरहे की झाइयां, बस कच्चे दूध में मिलाकर बना लें फेस पैक
By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 14:25 IST2020-03-21T14:25:21+5:302020-03-21T14:25:21+5:30
अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत दिखाने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती है। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती है।

रसोई में रखी इस काली चीज से दूर हो जाएगी चेरहे की झाइयां, बस कच्चे दूध में मिलाकर बना लें फेस पैक
हर लड़की चाहती है कि वो सबसे हटकर और खूबसूरत लगे। उसके चेहरे पर ना कोई दाग हो ना धब्बे। अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत दिखाने के लिए वो बहुत कुछ करती है। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती है। हर महीने समय निकालकर पार्लर जाती है। मगर फिर भी कुछ महिलाओं को उनका नेचुरल ग्लो नहीं मिल पाता।
महिलाओं के चेहेर पर सबसे ज्यादा जिस चीज की समस्या होती है वो हैं झाइयां। समय से पहले महिलाओं की स्किन पर झाइयों की समस्या बढ जाती है। जगह-जगह से स्किन ढीली पड़ जाती है। ऐसे में वो हजारों रुपये देकर पार्लर के चक्कर काटती हैं। क्या आप जानती हैं घर बैठे इस समस्या से निपटा जा सकता है।
झाइयों को दूर करने का एक रामबाण इलाज आपकी ही रसोई से निकलता है। वो इलाज है काली उड़द की दाल। जी हां काली उड़द की दाल का फेस मास्क आपके चेहरे से आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम के साथ आपकी झाइयों को भी दूर कर देता है। आप भी जानिए कैसे बनाते हैं काली उड़द की दाल का फेसपैक-
सामग्री
उड़द दाल- 3 टेबलस्पून
कच्चा दूध- आवश्यकतानुसार
विटामिन-ई कैप्सूल- 1
कैसे बनाएं काली उड़द की दाल का फेस पैक
1. सबसे पहले एक कटोरी में दूध डाल कर उसमें दाल डालें।
2. अब दाल को फूलने के लिए छोड़ दें।
3. 3 से 4 घंटे बाद जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसमें से एक्सट्रा दूध निकाल लें।
4. अब इस दाल को एक मिक्सी में पीस लें।
5. ध्यान रखें ये पेस्ट थोड़ा थिक होना चाहिए।
6. अब इस पेस्ट में विटामिन ई के ऑयल की गोली डाल लें।
ऐसे करें फेस पर अप्लाई
1. चेहरे को साफ करके सारा मेकअप उतार लें।
2. अब इस पैक को चेहरे पर ऊपर की तरह करते हुए लागएं।
3. 5 से 10 मिनट तक बहुत हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
4. 40 से 50 मिनट तक इस पैक को फेस पर लगा रहने दें।
5. सूखने के बाद रगड़ते हुए चेहरे से इसे निकाल दें।
6. अब नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ करें।
7. बाद में फेस पर मॉइस्चराइजर या फेस क्रीम लगा लें।
8. इफेक्टिव रिजल्ट के लिए महीने में दो बार ये पैक जरूर लगाएं।
9. कुछ ही महीनों में झाइयां दूर हा जाएंगी।


