Beauty Tips: घर पर आसानी से बनाएं नाइट क्रीम, ग्लोइंग हो जाएगी स्किन
By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2020 15:11 IST2020-06-27T15:11:36+5:302020-06-27T15:11:36+5:30
रात को सोने से पहले जरूरी है कि आप नाइट क्रीम ही लगाकर सोएं क्योंकि बहुत हल्के टेक्चर की होती है। साथ ही सोते हुए आपकी स्किन को हार्म नहीं करती।

Beauty Tips: घर पर आसानी से बनाएं नाइट क्रीम, ग्लोइंग हो जाएगी स्किन
अपने ब्यूटी रूटीन में आप भी रात को सोने से पहले आप भी नाइट क्रीम जरूर अप्लाई करती होंगी। चेहरे को फ्लो लेस दिखाने के लिए आप रात को सोने से पहले अपने फेस पर क्रीम अप्लाई करती होंगी। बहुत से महिलाएं रात को सोने से पहले चेहरे पर लोशन लगाती हैं जो आपकी स्किन के लिए सही नहीं।
रात को सोने से पहले जरूरी है कि आप नाइट क्रीम ही लगाकर सोएं क्योंकि बहुत हल्के टेक्चर की होती है। साथ ही सोते हुए आपकी स्किन को हार्म नहीं करती। अगर आप बाहर बाजार से नाइट क्रीम नहीं खरीदना चाहते तो घर पर ही नाइट क्रीम बना सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं कैसे बनती है नाइट क्रीम-
1. नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा लें।
2. अब इसमें आलू का रस मिलाएं।
3. इसे थोड़ा मिलाने के बाद यह भूरे रंग का पेस्ट बन जाएगा।
4. अब इस मिक्चर को हल्की आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
5. जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें विटामिन ई-कैप्सूल खोलकर मिला लें।
6. इसमें 2 टी स्पून एलोवेरा जेल डालें।
7. अब इसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की भी डालें।
8. अब इसमें धीमी आंच पर सभी को एक साथ मिलाएं और ठंडा होने दें।
9. आपकी नाइट क्रीम रेडी है।
नाइट क्रीम के फायदे
नाइट क्रीम में मौजूद एलोवेरा आपकी स्किन को बैक्टीरिया से बचाती है। बादाम का तेल रुखी त्वचा को अन्दुरुनी तौर पर पोषण मिलता है। आलू का रस और चावल का आटा त्वचा की रंगत को साफ करता है और कसावट लाता है। विटामिन ई मुंहासे के निशान, हाइपरपिग्मेंटेशन में मदद करता है और झुर्रियों और महीन रेखाओं से बचाता है।