50 रुपये से भी कम में घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल फेस मास्क, मिलेगा पार्लर जैसा दमकता निखार
By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2020 13:05 IST2020-03-15T13:05:59+5:302020-03-15T13:05:59+5:30
घर में बनें फेस पैक की मदद से महिलाएं अपने स्किन को जवां और चमकदार बना सकती हैं।

50 रुपये से भी कम में घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल फेस मास्क, मिलेगा पार्लर जैसा दमकता निखार
सुंदर दिखना हर महिला का अधिकार है। हम महिला चाहती है कि उसकी स्किन सबसे ज्यादा जवां और चमकदार दिखे। इसके लिए वो हजारों रुपये भी हर महीने पार्लर में फूंकती है। वहीं महिलाएं घरेलू नुस्खों से भी अपने चेहरे के निखार को बरकरार रख सकती हैं।
घर में बनें फेस पैक की मदद से महिलाएं अपने स्किन को जवां और चमकदार बना सकती हैं। साथ ही आप नैचुरल लुक को यानी बिना किसी मेकअप के भी आप बेहद सुंदर दिख सकती हैं। इस नेचुलर फेस मास्क में हल्दी के साथ थोड़ा सा दूध और शहद का इस्तेमाल किया जाता है जिसका खर्चा 50 रुपये से भी कम का है।
आप भी जानिए किस तरह आप बेहद कम पैसों में होम मेड फेस मास्क बना सकते हैं-
हल्दी को सालों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राचीनकाल से लेकर मॉर्डन कॉस्मेटिक्स में भी हल्दी का यूज होता आया है। इसी की मदद से आप नेचुरल फेस मास्क घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
फेस मास्क बनाने का स्टेप-
1. फेस मास्क बनाने के लिए आधा चम्मच बेसन लें।
2. इसमें हल्दी, शहद और बिल्कुल थोड़ा सा दूध डालें।
3. इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
4. अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
5. 1 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
6. इसके बाद आप मॉश्चराइज़र या क्रीम आप लगाते हैं वो लगाएं।
7. हफ्ते में दो बार ये फेस मास्क लगाएं देखिए आपकी स्किन कुछ ही दिनों में निखर आएगी।
ध्यान में रखें ये बात
1. हल्दी का पैक या फेशियल करने के बाद धूप में न निकलें।
2. बेहतर होगा कि आप इस फेसपैक को रात के समय लगाएं।
3. घर पर बनी हुई हल्दी का ही इस्तेमाल करें।
4. बाजार में मिलने वाली हल्दी का इस्तेमाल न करें क्योंकि उसमें फूड कलर का मिला हुआ होता है। ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।


