आलिया भट्ट से लेकर सेलेना गोमेज तक, इन अभिनेत्रियों से लीजिए नेचुरल मेकअप लुक्स के लिए बेहतरीन टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 1, 2022 17:00 IST2022-03-01T16:58:55+5:302022-03-01T17:00:44+5:30

आजकल नेचुरल मेकअप का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर ही बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्रियां नेचुरल मेकअप में नजर आती हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट के साथ कियारा अडवाणी और सेलेना गोमेज का नाम भी शामिल है।

how to get celebrity Inspired Natural Makeup Looks | आलिया भट्ट से लेकर सेलेना गोमेज तक, इन अभिनेत्रियों से लीजिए नेचुरल मेकअप लुक्स के लिए बेहतरीन टिप्स

आलिया भट्ट से लेकर सेलेना गोमेज तक, इन अभिनेत्रियों से लीजिए नेचुरल मेकअप लुक्स के लिए बेहतरीन टिप्स

Highlightsसेलेब्रिटी इंस्पायर्ड नेचुरल मेकअप लुक्स के लिए चेक करिए अभिनेत्रियों के पोस्ट्सअक्सर ही बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्रियां नेचुरल मेकअप में नजर आती हैं।

आजकल नेचुरल मेकअप का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर ही बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्रियां नेचुरल मेकअप में नजर आती हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट के साथ कियारा अडवाणी और सेलेना गोमेज का नाम भी शामिल है। वैसे अगर आप भी मिनिमल मेकअप के लिए सेलेब्रिटी से प्रेरणा लेना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही नहीं, आलिया फीमेल फैन बेस के बीच अपने नो-मेकअप लुक के लिए भी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को कई बार नो-मेकअप लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने अपने नेचुरल लुक से कई लोगों को अपना दीवाना बना रखा है।

कियारा अडवानी

अगर आप नेचुरल या नो-मेकअप लुक के लिए सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड मेकअप देख रही हैं तो आप कियारा अडवानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, कियारा भी अक्सर ही अपने फैंस को नेचुरल मेकअप गोल्स देते हुए नजर आती हैं। अगर आप एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले रही हैं तो आप न्यूड शेड्स की ओर जा सकती हैं। 

दुआ लीपा

नेचुरल मेकअप हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। आप चाहे ऑफिस जा रही हों या फिर किसी पार्टी में नो-मेकअप लुक आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगाने में मदद करता है। ऐसे में आग दुआ लीपा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सेलेना गोमेज 

जब भी कभी मिनिमल ग्लैम की बात होती है तो सेलेना गोमेज अक्सर ही इस लिस्ट पर टॉप पर रहती हैं। उन्हें आए दिन फैंस को मिनिमल मेकअप गोल्स देते हुए देखा जाता है। अगर आप न्यूड मेकअप के लिए इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं तो आप सेलेना से इंस्पायर्ड हो सकती हैं।

Web Title: how to get celebrity Inspired Natural Makeup Looks

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे