Beauty Tips: कैसे करें आलू से ब्लीच? घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा निखार

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 13:05 IST2020-03-21T13:05:22+5:302020-03-21T13:05:22+5:30

हर महिला पार्लर में जाकर अपने चेहरे पर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। स्किन पर दाग-धब्बे, ड्राईनेस या झुर्रियां ना रह जाएं इसलिए हर महीने ब्लीच भी करवाती हैं।

How to do bleach at home with potato, how to do potato bleach at home in hindi | Beauty Tips: कैसे करें आलू से ब्लीच? घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Beauty Tips: कैसे करें आलू से ब्लीच? घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Highlightsआलू के अंदर पाया जाने वाला स्चार्च आपकी स्किन को बेदाग बनाता है। ये आपके आंखों के नीचे पड़े काले पन या डार्क सर्कल्स को भी कम करता है।

हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन सबसे अलग और सबसे फ्लॉलेस लगे। इसके लिए वो तमाम तरह के ना सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है बल्कि कई ब्यूटी रूटीन को भी फॉलो करती हैं। इन्हीं में से एक होता है पार्लर जाना।

पार्लर में जाकर हर महीने अपने चेहरे पर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। कहीं स्किन पर दाग-धब्बे, ड्राईनेस या झुर्रियां ना रह जाएं इसलिए हर महीने ब्लीच भी करवाती हैं, मगर क्या आप जानती हैं कि आप घर बैठे आलू की मदद से ब्लीच कर सकती हैं। 

आइए आज आपको बताते हैं कि किस तरह आप घर बैठे आलू की मदद से ब्लीच कर सकती हैं- 

आलू के अंदर पाया जाने वाला स्चार्च आपकी स्किन को बेदाग बनाता है। सिर्फ यही नहीं ये आपके आंखों के नीचे पड़े काले पन या डार्क सर्कल्स को भी कम करता है। आलू की मदद से आप आसानी से घर बैठे ब्लीच भी कर सकती हैं। आलू से ब्लीच बनाने के लिए

आवश्यक सामग्री-

कच्चा आलू- 1 (कसा हुआ)
कच्चा दूध- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
गुलाब जल- 4-5 बूंदे

कैसे बनाएं आलू से ब्लीच

1. आलू से ब्लीच बनाने के लिए सबसे पहले आलू का रस निकाल लें। 
2. अब इसे बारीक कपड़े की मदद से छान लें।
3. अब सामग्री की बाकी चीजों को इसमें मिक्स कर लें। 
4. अपने चेहरे पर इसे कॉटन बॉल की मदद से अप्लाई करें। 
5. इसे आप चेहरे के साथ हाथों और गर्दन पर भी लगा सकती हैं।


6. अब इससे 5 मिनट तक हाथों से रब करें।
7. इसे 1 घंटे तक चेहरे पर लगाए रखें। 
8. जब ये पूरी तरह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।
9. इफेक्टिव रिजल्ट के लिए 15 दिन में एक बार इसे फेस पर जरूर लगाएं।

Web Title: How to do bleach at home with potato, how to do potato bleach at home in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे