ये 3 तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद, घर पर आसानी से बनाएं हेयर ऑयल

By मेघना वर्मा | Updated: July 13, 2020 12:14 IST2020-07-13T12:14:35+5:302020-07-13T12:14:35+5:30

आपके खान-पान का आपके सफेद बाल होने पर बहुत अधिक असर पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल से भी आपके बाल लगातार सफेद होते चले जाते हैं। 

homemade special oils for grey hair | ये 3 तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद, घर पर आसानी से बनाएं हेयर ऑयल

ये 3 तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद, घर पर आसानी से बनाएं हेयर ऑयल

Highlightsसफेद बाल आपकी खूबसूरती को तो प्रभावित करती ही है साथ में आपकी उम्र को भी ज्यादा दर्शाती है।आप चाहें तो घर में बने हेयर ऑयल से आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से सभी परेशान है। सिर के एक भी बाल सफेद हो जाएं तो ये सिलसिला चल पड़ता है। फिर धीरे-धीरे सभी बाल सफेद होने लगते हैं। आपके खान-पान का आपके सफेद बाल होने पर बहुत अधिक असर पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल से भी आपके बाल लगातार सफेद होते चले जाते हैं। 

सफेद बालों के लिए आप कितना ही डॉक्टर की दवाई ले लो या शैम्पू इस्तेमाल कर डालिए, एक बार बाल सफेद होना शुरू होते हैं तो वो सफेद होते ही जाते हैं। सफेद बाल आपकी खूबसूरती को तो प्रभावित करती ही है साथ में आपकी उम्र को भी ज्यादा दर्शाती है। बाजार के इस्तेमाल किए गए सभी हेयर कलर आपके बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। आप चाहें तो घर में बने हेयर ऑयल से आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

आज हम आपको ऐसी ही होम मेड हेयर ऑयल बताने जा रहे हैं जिनकी मालिश से आपके बाल सफेद होने से बच जाएंगे-

1. आंवला पाउडर और नारियल का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 2 छोटा चम्‍मच आंवला पाउडर और 3 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 
1. एक पैन में नारियल का तेल गरम करें। 
2. गरम तेल में आंवला पाउडर डालें और जब तक यह मिक्‍स न हो जाए तब तक तेल में इस चलाते रहें। 


3. इसके बाद इस मिश्रण से स्‍कैल्‍प की मसाज करें। 
4. 1 मिनट के लिए बालों में इस मिश्रण को लगा छोड़ दें। 
5. इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करें और कंडीशनर लगाएं। 
6. ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें। 

2. नारियल और नींबू का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 2 छोटा चम्‍मच नींबू का रस और 2 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 
1. नारियल के तेल को 1 मिनट के लिए गरम करें। 
2. इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को स्‍कैल्‍प पर लगाए। 
3. आप इसे रातभर बालों में लगा छोड़ दें ।

 
4. सुबा शैंपू से बालों को वॉश करें और कंडीशनर लगाएं। 
5. ऐसा आप हफ्तें में दो बार करें। बालों के सेफद होने की रफ्तार रुक जाएगी।

3. कैस्टर और सरसों का तेल

इसे बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्‍मच कैस्‍टर ऑयल और 2 बड़ा चम्‍मच सरसों का तेल चाहिए होगा। 

बनाने की विधि 
1. दोनों तेल को अच्‍छे से मिक्‍स करें। अब इसे गरम करें। 
2. इस मिश्रण को बालों में लगाएं और रात भर लगा छोड़ दें। 
3. सुबह बालों में शैंपू करें और कंडीशनर लगाएं। 
4. ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।  

Web Title: homemade special oils for grey hair

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे