गर्मियों में आम से बनाएं ये 3 फेसपैक, 10 मिनट में मिलेगा नेचुरल ग्लो
By गुलनीत कौर | Updated: May 28, 2018 16:23 IST2018-05-28T10:30:42+5:302018-05-28T16:23:19+5:30
Homemade Mango Face Pack: केवल स्वाद और सेहत के लिए ही नहीं, आम को आप ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करके प्राकृतिक खूबसूरती भी पा सकते हैं।

Homemade Mango Face Pack| Mango Face Pack | Mango Face Pack to get natural glow in summers
मौसम बदलते ही मार्केट में कई फ्रूट्स की भरमार लग जाती है। ये मौसमी फल सेहत और शरीर के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन इसके साथ ही सुन्दरता निखारने के भी काम आते हैं। गर्मियां चल रही हैं और गर्मियों में फलों का राजा आम अमूमन सभी को पसंद होता है। लेकिन केवल स्वाद और सेहत के लिए ही नहीं, इस आम को आप ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करके प्राकृतिक खूबसूरती भी पा सकते हैं। चलिए आज आपको आम से घर पर ही बनने वाले 3 फेसपैक के बारे में बताते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार इनका इस्तेमाल करें और नेचुरल ग्लो पाएं।
1. मैंगो पल्प फेसपैक
गर्मियों में अक्सर सूरज की यूवी किरणों की वजह से टैनिंग हो जाती है जिसके कारण चेहरे का रंग अनईवन यानी एक जैसा नहीं रहता है। चेहरे की कुछ स्किन डार्क हो जाती है तो कहीं दाग-धब्बे भी हो जाते हैबं। इससे छुटकारा पाने के लिए आम का गुदा निकाल कर चम्मच या अपनी उंगलियों से ही उसे मसलें। फिर थोड़ा लेकर इससे चेहरे पर 2 से 3 मिनट मसाज करें। 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे टैनिंग भी कम हो जाएगी और और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।
2. आम-बेसन फेसपैक
धूप से त्वचा झुलस जाए तो आम में बेसन मिलाकर लगाना चाहिए। इस फेसपैक को बनाने के लिए आम का गुदा निकालें और उसमें दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद भी मिला लें। आप चाहें तो थोड़ा बादाम भी पीसकर डाल सकते हैं। अब इन सबको अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में होठों के कालेपन से छुटकारा पाने के 5 टिप्स
3. आम-दही फेसपैक
गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाना हो तो आम में दही मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। दही में स्किन को लाइट करने और किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को दूर करने के गुण होते हैं। आम का गुदा निकालकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं और इस फेसपैक को सूखने तक चेहरे पर लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो लें। पिग्मेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
