Holi 2020: होली खेलने के बाद घंटों साबुन रगड़ने की जरूरत नहीं, इन 3 घरेलू उपायों से छूट जाएंगे जिद्दी रंग

By मेघना वर्मा | Updated: February 28, 2020 09:27 IST2020-02-28T09:27:58+5:302020-02-28T09:27:58+5:30

How To Clean Holi Colour: होली पर सूखे रंगों के साथ गीले रंगों की भी होली खूब खेली जाती है। कुछ लोग प्राकृतिक रंगों से तो कुछ केमिकल मिले रासायनिक रंगों से भी होली खेलते हैं।

Holi 2020:how remove holi colour in hindi, how to clean holi colours from body in hindi | Holi 2020: होली खेलने के बाद घंटों साबुन रगड़ने की जरूरत नहीं, इन 3 घरेलू उपायों से छूट जाएंगे जिद्दी रंग

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsलोग इन जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए लोग बहुत सारे नुस्खे अपनाते हैं। होली खेलने के बाद घंटों उसके रंग साफ करना सभी के लिए ऊबाऊ हो जाता है।

होली आने में बस अब चंद दिन ही बचे हैं। इस साल होली का ये पर्व 10 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदी महीने के आखिरी इस त्योहार में लोग रंगों में सराबोर हो जाते हैं। बड़े शहरों समेत गांवों में भी होली का ये त्योहार खूब उत्सव से मनाया जाता है। होली पर सूखे रंगों के साथ गीले रंगों की भी होली खूब खेली जाती है। कुछ लोग प्राकृतिक रंगों से तो कुछ केमिकल मिले रासायनिक रंगों से भी होली खेलते हैं। जिसका असर स्किन पर ना सिर्फ हानिकारक होता है बल्कि इसके दाग शरीर पर बहुत जिद्दी हो जाते हैं। 

लोग इन जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए लोग बहुत सारे नुस्खे अपनाते हैं। होली खेलना तो सभी को पसंद होता है मगर इसके बाद घंटों उसके रंग साफ करना सभी के लिए ऊबाऊ हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय, कुछ घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप भी होली के जिद्दी रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं। इसके लिए आपको घंटों साबुन रगड़ने की भी जरूरत नहीं होगी।

1. सिरका-आंवला बचाएगा बाल

होली की हुड़दंग में अक्सर हम भूल जाते हैं कि कुछ नाजुक जगहों पर रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्हीं में से एक होता है बाल। अक्सर मस्ती-मस्ती में लोग सामने वाले के बालों पर सूखे रंग डालकर उसपर पानी डाल देते हैं। नतीजतन रंग बालों की जड़ तक पहुंच जाता है जो आपके बालों को नुकसान भी पहुंचाता है। 

इससे बचने के लिए आप होली से एक रात पहले पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं। इससे पहले बालों की हल्के हाथ से मसाज करें। अगले दिन होली खेलने के बाद बालों में शैंपू करें उसके बाद आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धोंए। ये आपके बालों की चमक वापिस कर देगी।

2. बेसन-नींबू का चलेगा जादू

अगर आपको लगे रंग बहुत गहरे हैं तो आपको बेसन और नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। नींबू और बेसन दोनों में ही कमाल का पोषक तत्व होता है जो आपकी स्किन से रंग का नामों निशान मिटा देगा। इसके लिए आपको नींबू और बेसन का लेप बनाना होगा। जिसमें आप चाहें तो दही भी मिला सकते हैं। अब इस लेप को उन हिस्सों में लगाइए जहां पर रंग लगा हुआ है। थोड़ी देर इसे लगाकर उस जगह की मसाज कीजिए। बस देखिए आपके रंग छूमंतर हो जाएंगे।

3. दही का कमाल

सिर्फ दही अकेले ही आपके स्किन पर लगे जिद्दी दागों को हटा सकती है। इसके लिए आप अपनी स्किन पर लगे रंग के ऊपर दही लगाएं और हल्के हाथों से उसे मसाज करें। इसे धीरे-धीरे रगड़े। बाद में इस जगह को पानी से धोएं। इससे भी आपके होली के रंग धीरे-धीरे छूट जाएंगे।

Web Title: Holi 2020:how remove holi colour in hindi, how to clean holi colours from body in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे