लाइव न्यूज़ :

Hartalika Teej 2023: तीज के मौके पर हाथों पर लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन, नहीं हटेगी पति की नजर

By अंजली चौहान | Updated: September 17, 2023 15:25 IST

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। इस साल 18 सितंबर को हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 18 सितंबर को हरितालिका तीज मनाई जाएगीहरितालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत और पूजा-पाठ करती हैंसोलह श्रृंगारों में से एक मेहंदी लगाना इस दिन शुभ माना जाता है

Hartalika Teej 2023: हिंदू धर्म में विवाहित औरतों के लिए हरितालिका तीज का व्रत बहुत महत्वपूर्व त्योहार माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं और भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

इसके अलावा, कुंवारी कन्याएं भी भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए व्रत रखती हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। इस साल 18 सितंबर को हरितालिका तीज व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। 

महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी काफी महत्वपूर्ण है। त्योहार कोई भी हो महिलाएं हाथों और पैरों में मेहंदी की तरह-तरह की डिजाइन हाथों में लगाती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी आप कैसे रखें कि उनकी नजर ही न हटे।

हरितालिका तीज पर लगाएं मेहंदी के ये ट्रेडी डिजाइन 

1- इंडियन मेहंदी डिजाइन 

कई महिलाओं को पूरे हाथों और पैर में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन पसंद है। ऐसे में उनके लिए भारतीय शैली की मेहंदी डिजाइन एक बेहतर ऑप्शन है। इस मेहंदी डिजाइन में फूल-पत्ते, मोर, घुमावदार डिजाइन और डोली-खिड़की जैसी कलात्मक चीजें बनाई जाती है।

ये दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इन डिजाइनों को बनाते हुए ज्यादा जगह नहीं छोड़ी जाती जिससे ये डिजाइन भरी हुई नजर आती है इसलिए दुल्हनें इसे लगवाना पसंद करती हैं। इंडियन मेहंदी डिजाइन बारीक मेहंदी डिजाइन होता है और हाथों पर रोनक ला देता है।

2- इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन में भारतीय और अरेबिक शैली का मिश्रण होता है। इसे हाथों और पैरों में लगाते हुए आउटलाइन मोटी रखी जाती है। हालांकि, अंदर के पैटर्न भारतीय शैली के मुताबिक बारीक होते हैं। इस तीज अगर आप भरी और हल्की मेहंदी दोनों का लुक चाहते हैं तो इसे अपने हाथों में रचा सकते हैं। 

3- अरेबिक मेहंदी डिजाइन

भारतीय मेहंदी के मुकाबले अरेबिक शैली की मेहंदी लगाना काफी आसान है और इसमें समय भी कम लगता है। अरेबिन शैली के डिजाइन में ज्यादातर पत्ते और फूल होते हैं और घुमावदार आउटलाइन दिखाई देती हैं। जिन महिलाओं के पास समय कम है या उन्हें भरी हाथों की मेहंदी नहीं पसंद तो वह ये मेहंदी इस तीज लगा सकती हैं। 

4- पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन 

इस मेहंदी डिजाइन में भारतीय और अरेबिक मेहंदी डिजाइन के संगम की झलक दिखाई देती है। इसमें फूल, पत्ते, ज्यामितीय आकार, और अन्य आकारों को खूबसूरती से बनाया जाता है। पाकिस्तानी मेहंदी में ब्लैक मेहंदी से आउटलाइन की जाती है और अंदर हरे रंग की मेहंदी को भरा जाता है। इसमें कई तरह से डिजाइन बनाए जाते है जो कि भरे हाथों और बेल दोनों  ही तरह बनाई जाती है।

5- मुगलई मेहंदी डिजाइन 

आज-कल सबसे लोकप्रिय डिजाइनों में मुगलई मेहंदी डिजाइन का नाम सबसे आगे आता है। ये दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इसे हथेलियों पर इस तरह लगाया जाता है कि हथेली पर थोड़ी जगह खाली होती है और बाकी जगह पर बारीक डिजाइन भरा जाता है।

इसमें ज्यादातर पत्ते-फूल और बारीक डिजाइन बनाया जाता है। यहां तक की उंगलियों में भी छोटी-छोटी बारीक डिजाइनों को उकेरा जाता है। इस शैली की मेहंदी को कभी भी कलाई के आगे और कोनी की तरफ नहीं बनाते ऐसे में जिन्हें कम मेहंदी लगवानी है वह इसे लगा सकते हैं।

6- मोरक्कन मेहंदी डिजाइन 

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन मध्य-पूर्व देशों में काफी प्रचलित है। यह महिलाओं के हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इस शैली में ज्यामीतिय डिजाइन बनाया जाता है।

इसमें त्रिकोण, चौकोर, गोलाकार, आयताकार बॉक्स बनाकर डिजाइन बनाए जाते हैं। मोरक्कन मेहंदी डिजाइन की खासियत ये है कि दोनों हाथों में इसे एक समान बनाया जाता है। 

टॅग्स :तीजफैशनत्योहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो