लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: साबुन की जगह स्किन पर रगड़ लीजिए ये 3 चीज, आसानी से छूट जाएगा होली का सारा रंग

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2020 08:54 IST

Easy ways to remove holi colors: होली खेलने के बाद हाथ-पैर, चेहरे और बाल  सभी जगहों से होली के रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचावल के आटे को नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। गुनगुने पानी और एलोवेरा जेल से बात बन जाएगी।

पूरा देश इस समय होलिका दहन की तैयारियों में जुट गया है। आज रात होलिका जलाने के बाद कल पूरा देश रंगों में सराबोर हो जाएगा। लाल-पीले नीले और चटख रंगों से रंगे चेहरे देखने में जितने अच्छे लगते हैं उतनी ही मुसिबत उन्हें छुड़ाने में होती है। आज के केमिकल वाले रंगों से अक्सर लोगों को ईचिंग और इंन्फेक्शन की समस्या भी हो जाती है। 

10 मार्च को होली के पर्व के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कहीं लोग पिचकारी खरीद लाए हैं तो कहीं रंगों का सेलेक्शन अभी भी चल रहा है। वैसे इन रंगों को छुड़ाने में बहुत ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते हैं। 

हाथ-पैर, चेहरे और बाल  सभी जगहों से होली के रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। रंग, स्कैल्प पर इस कदर चिपक जाते हैं कि धीरे-धीरे महीनों भर सिर से बहते रहते हैं। वैसे होली खेलने के बाद कुछ टिप्स को अपनाया जाए तो होली के ये रंग झट से छूट जाएंगे।

1. बेसन का उपटन

होली खेलने से पहले बेसन को भिगोकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। अब इसे ढककर रख दें। रंग खेलने के बाद इस उपटन को शरीर पर लगाएं। इस ऊबटन को पूरे शरीर पर लगाकर स्क्रब करें। बस रंग आराम से उतर जाएगा।

2. चावल का आटा बड़े कमाल का

चावल के आटे को नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। इसका दरदरा टेक्चर आपकी स्किन को साफ कर देता है। इसलिए आप रंग खेलने के बाद चावल के आटे का उपटन भी शरीर पर लगा सकते हैं। चावल को दरदरा पीसकर उसमें शहद मिला लें, इसके बाद इसे उबटन की तरह शरीर पर मलकर रंग छुटा लें। 

3. एलोवेरा जेल के संग गुनगुना पानी

बहुत से लोग मानते हैं कि गर्म पानी से उनपर लगा होली का रंग उतर जाएगा। मगर ये सही नहीं है। गुनगुने पानी और एलोवेरा जेल से बात बन जाएगी। रंग छुड़ाने के लिए नहाते समय एलोवेरा जेल रंग लगी हुई स्किन पर लगाकर हल्के से रगड़ना चाहिए, फिर हल्के गुनगुने पानी से धुल लें। आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

टॅग्स :होलीब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन