Happy Holi: साबुन की जगह स्किन पर रगड़ लीजिए ये 3 चीज, आसानी से छूट जाएगा होली का सारा रंग
By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2020 08:54 IST2020-03-09T08:51:40+5:302020-03-09T08:54:14+5:30
Easy ways to remove holi colors: होली खेलने के बाद हाथ-पैर, चेहरे और बाल सभी जगहों से होली के रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Happy Holi: साबुन की जगह स्किन पर रगड़ लीजिए ये 3 चीज, आसानी से छूट जाएगा होली का सारा रंग
पूरा देश इस समय होलिका दहन की तैयारियों में जुट गया है। आज रात होलिका जलाने के बाद कल पूरा देश रंगों में सराबोर हो जाएगा। लाल-पीले नीले और चटख रंगों से रंगे चेहरे देखने में जितने अच्छे लगते हैं उतनी ही मुसिबत उन्हें छुड़ाने में होती है। आज के केमिकल वाले रंगों से अक्सर लोगों को ईचिंग और इंन्फेक्शन की समस्या भी हो जाती है।
10 मार्च को होली के पर्व के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कहीं लोग पिचकारी खरीद लाए हैं तो कहीं रंगों का सेलेक्शन अभी भी चल रहा है। वैसे इन रंगों को छुड़ाने में बहुत ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते हैं।
हाथ-पैर, चेहरे और बाल सभी जगहों से होली के रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। रंग, स्कैल्प पर इस कदर चिपक जाते हैं कि धीरे-धीरे महीनों भर सिर से बहते रहते हैं। वैसे होली खेलने के बाद कुछ टिप्स को अपनाया जाए तो होली के ये रंग झट से छूट जाएंगे।
1. बेसन का उपटन
होली खेलने से पहले बेसन को भिगोकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। अब इसे ढककर रख दें। रंग खेलने के बाद इस उपटन को शरीर पर लगाएं। इस ऊबटन को पूरे शरीर पर लगाकर स्क्रब करें। बस रंग आराम से उतर जाएगा।
2. चावल का आटा बड़े कमाल का
चावल के आटे को नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। इसका दरदरा टेक्चर आपकी स्किन को साफ कर देता है। इसलिए आप रंग खेलने के बाद चावल के आटे का उपटन भी शरीर पर लगा सकते हैं। चावल को दरदरा पीसकर उसमें शहद मिला लें, इसके बाद इसे उबटन की तरह शरीर पर मलकर रंग छुटा लें।
3. एलोवेरा जेल के संग गुनगुना पानी
बहुत से लोग मानते हैं कि गर्म पानी से उनपर लगा होली का रंग उतर जाएगा। मगर ये सही नहीं है। गुनगुने पानी और एलोवेरा जेल से बात बन जाएगी। रंग छुड़ाने के लिए नहाते समय एलोवेरा जेल रंग लगी हुई स्किन पर लगाकर हल्के से रगड़ना चाहिए, फिर हल्के गुनगुने पानी से धुल लें। आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

