Happy Holi 2020: होली खेलने के बाद बालों में लगा लें ये 3 सफेद चीज, छूट जाएगा होली का जिद्दी रंग
By मेघना वर्मा | Updated: March 8, 2020 12:34 IST2020-03-08T12:34:31+5:302020-03-08T12:34:31+5:30
इस साल 10 मार्च को होली का पर्व है। जिसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। कहीं लोग पिचकारी खरीद लाए हैं तो कहीं रंगों का सेलेक्शन अभी भी चल रहा है।

Happy Holi 2020: होली खेलने के बाद बालों में लगा लें ये 3 सफेद चीज, छूट जाएगा होली का जिद्दी रंग
होली खेलना किसे पसंद नहीं। लाल-पीले नीले और चटख रंगों से रंगे चेहरे देखने में जितने अच्छे लगते हैं उतनी ही मुसिबत उन्हें छुड़ाने में होती है। आज के केमिकल वाले रंगों से अक्सर लोगों को ईचिंग और इंन्फेक्शन की समस्या भी हो जाती है।
इस साल 10 मार्च को होली का ये पर्व है। जिसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। कहीं लोग पिचकारी खरीद लाए हैं तो कहीं रंगों का सेलेक्शन अभी भी चल रहा है। वैसे इन रंगों को छुड़ाने में बहुत ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते हैं।
हाथ-पैर और चेहरे से तो फिर भी रंग निकल जाता है मगर बालों से रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। रंग, स्कैल्प पर इस कदर चिपक जाते हैं कि धीरे-धीरे महीनों भर सिर से बहते रहते हैं। वैसे होली खेलने के बाद कुछ टिप्स को अपनाया जाए तो होली के ये रंग झट से छूट जाएंगे।
आइए आपको बताते हैं ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप भी बालों से होली के रंग को छू-मंतर कर सकेंगे।
1. लगाएं दही
होली खेलने से पहले और बाद दोनों समय कुछ सावधानी जरूर बरतें। होली खेलने से पहले जिस तरह आप अपने हाथ-पैर और चेहरे पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाती हैं उसी तरह बालों में तेल जरूर लगाएं। कोशिश करें कि ये तेल ज्यादा हो ताकि रंग को छुड़ाने में परेशानी ना हो। जब रंग खेल चुके हों तो बालों में सीधे शैम्पू ना लगाएं। इसके पहले बालों में फेटी हुई दही लगाएं। एक घंटा इसे लगाने के बाद बाल धुलें। सारे रंग अपने आप निकल जाएंगें।
2. अंडे की सफेद जर्दी
अंडा ना सिर्फ आपके बालों को सिल्की बनाता है बल्कि आपके बालों को मजबूती भी देता है। अंडे की सफेद जर्दी भी आपके स्कैल्प और बाल से होली के रंगों को गायब करने में मददगार हैं। इसलिए रंग खेलने के बाद बालों में अंडे की सफेद जर्दी को फेंटकर लगाएं। जब ये पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें। इसके बाद बालों में शैम्पू करें। आपके बाल शाइनी भी हो जाएंगे।
3. नारियल का दूध करेगा कमाल
अगर आपक दही और अंडा बालों में नहीं लगाना चाहते तो अपने सिर पर नारियल का दूध लगाइए। नारियल के गुण आपके बालों को मजबूत भी बनाएगा और सारे रंगों को निकाल देगा।


