लाइव न्यूज़ :

Holi 2020: नाखूनों में भरे होली के चटख रंगों को इन 5 तरीकों से कर सकते हैं साफ, चमक जाएंगे आपके नेल्स

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2020 09:46 IST

How to Remove Holi Colour from Nails: जमकर होली खेलने के बाद हो सकता है आपकी बॉडी के हर पार्ट से रंग हट जाए मगर नाखून के कलर को निकालना सबसे मुश्किल हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देरंग खेलने से पहले अपने नाखून को छोटा करें इसके बाद इनपर डार्क कलर का नेलपेंट जरूर लगाएं। होली के बाद अगर आपके नाखून में ढेर सारे कलर भर गए हैं तो नींबू आपके काम आएगा।

इस साल 10 मार्च को होली पड़ रही है। होली पर रंग खेलने से पहले हम कितनी ही बातों को ख्याल रखते हैं। सुबह से ही बाल में तेल, हाथों में मॉइस्चराइजर और आंखों के लिए चश्मा सब फिट करके होली खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। मगर जिस एक चीज का ख्याल नहीं देते वो होते हैं आपके नाखून। होली खेलने के बाद एक-एक नाखून के अंदर कलर भर जाता है। 

जमकर होली खेलने के बाद हो सकता है आपकी बॉडी के हर पार्ट से रंग हट जाए मगर नाखून के कलर को निकालना सबसे मुश्किल हो जाता है। सिर्फ लड़कियों को ही नहीं लड़कों के नाखून में भी होली का रंग घुस जाता है। जो महीनों तक नाखून पर दिखता है। अगर आप भी इस परेशानी का शिकार होते हैं तो जरूरी है कि होली से पहले ही कुछ तैयारी कर लें। ताकि रंग खेलें चाहें जितना उसका असर नाखून पर ना हों।

आइए आपको बताते हैं किस तरह नाखून में भरे रंग को आप साफ कर सकते हैं-

1. पहले काट लें नाखून

होली खेलने से पहले जैसे आप पूरी बॉडी को प्रोटेक्ट करने की तैयारी करती हैं उसी तरह अपने नाखून के लिए भी तैयारी शुरू कर दें। अगर आपके नेल्स बड़े हैं तो उसे छोटा जरूर कर लें। इससे आपके नाखून में रंग नहीं भरेगा। इसके अलावा नेल्स में बादाम या घी से मालिश जरूर करें। इससे कलर नाखून पर चढ़ेगा नहीं। 

2. ठंडे पानी में भिगो लें नाखून

होली खेलने के बाद आपके नाखून काफी डल हो जाते हैं। आपके नाखून पर कलर्स लगने की वजह से वह पूरे बदल जाते हैं। होली खेलने के बाद गर्म नहीं बल्कि ठंडे पानी की मदद लें। अपने हाथों को ठंडे पानी में कुछ देर सोक करें। इससे कलर जल्दी उतरेगा।

3. नींबू से बनेगी बात

होली के बाद अगर आपके नाखून में ढेर सारे कलर भर गए हैं तो नींबू आपके काम आएगा। हाथ से रंग निकालने के लिए नींबू के रस में अपने हाथों को 5 से 10 मिनट तक भिगोकर रखिए। नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है ये आपके नाखून से ना सिर्फ कलर उतारता है बल्कि पीलेपन को भी खत्म करता है। इसलिए नींबू का इस्तेमाल आप कर सकती हैं।

4. ट्रांसपेरेंट या डार्क नेलपेंट करेंगे काम

रंग खेलने से पहले अपने नाखून को छोटा करें इसके बाद इनपर डार्क कलर का नेलपेंट जरूर लगाएं। इसके बाद इनपर चाहें तो ट्रांसपेरेंट पॉलिश की जरूर लगाएं। इससे आपके नेल्स मजबूत भी होंगे साथ ही नाखून में रंग भी नहीं घुसेगा।

5. ना करें ज्यादा स्क्रब

बहुत से लोगों को ये लगता है कि हाथों पर तेज स्क्रब करने से होली का रंग उतर जाता है। मगर ऐसा नहीं है उल्टा आपके हाथों को इससे नुकसान पहुंचता है इसलिए बहुत तेज स्क्रब ना करें। बल्कि धीरे-धीरे हाथों को रगड़ें और कलर निकालने की कोशिश करें।

टॅग्स :होलीब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन