लाइव न्यूज़ :

Happy Holi 2020: कोरोना वायरस के बीच फीकी नहीं पड़ेगी होली, बस याद रखें ये 6 बातें

By मेघना वर्मा | Updated: March 8, 2020 11:00 IST

होली खेलते समय सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के वायरस के प्रकोप से बचने के लिए कुछ प्रिकॉशन लेना जरूरी है। 

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।होली की पार्टी में भी समय-समय पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश में हैं। होली के रंग में भी कोरोना वायरस ने भंग डाल दिया है। इस जानलेवा और घातक वायरस से कितने ही लोगों ने होली खेलने का प्लान तक कैंसिल कर दिया है। लोगों में पब्लिक गैदरिंग को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। 

कई जगह ये अटकले भी लगाए जा रहे हैं कि होली खेलने से भी कोरोना वायरस हो सकता है! वैसे होली खेलते समय सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के वायरस के प्रकोप से बचने के लिए कुछ प्रिकॉशन लेना जरूरी है। 

आइए आपको बताते हैं इस होली खेलते समय कुछ चीजों का ध्यान रखिए, ताकि आप किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकें।

1. पानी को कहें ना

होली रंगों का पर्व है। लोग इसमें रंग के साथ पानी का इस्तेमाल भी करते हैं। सभी उसी जगह पर इकट्ठा होकर रंग खेलते हैं जहां पानी की व्यवस्था होती है इस बार संक्रमण से बचने के लिए पानी वाली होली से दूर ही रहें। गंदे पानी से आपको कई बिमारी हो सकती है।

2. हर्बल रंग आएंगे काम

रंग हमेशा हर्बल ही खरीदें। बाजार में मिलने वाले सस्ते और केमिकल रंगों से आपकी स्किन की भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि होली खेलने के लिए हर्बल रंग का इस्तेमाल ही करें। इससे आपकी स्किन पर कोई इंफेक्शन नहीं होगा।

3. संक्रमित लोगों से बनाएं दूरी

रंग-बिरंगे रंगों से रंगे चेहरे में ऐसे लोगों की पहचान करना मुश्किल होता है जिन्हें सर्दी-खांसी या जुकाम हो। मगर यदि आपको कहीं से भी ऐसा लगें कि सामने वाला संक्रमित है तो उसके साथ होली ना खेलें। बल्कि उसे भी होली ना खेलने की सलाह दें। उससे लोगों को भी संक्रमण होने का खतरा होता है।

4. भीड़ वाली जगहों पर ना जाएं

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की भी यही राय है कि कोरोना वायरस से फिलहाल बचने के लिए हाथों को साफ रखें, किसी से हाथ मिलाने से बचें साथ ही किसी भी भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। इसलिए इस होली पर भी कोशिश करें कि आप किसी भी भीड़ वाली जगह पर ना जाएं तो बेहतर।

5. कुछ भी खाने से पहले सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें

इस समय मार्केट में सेनेटाइजर की तंगी चल रही है। मगर होली की पार्टी में भी समय-समय पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। खासकर कुछ खाने से पहले सेनेटाइजर जरूर लगाएं। 

6. मास्क-चश्मा रहे तैयार

होली खेलते समय आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। ये आपको आंखों के किसी भी तरह की एलर्जी से बचाएगा। वहीं अगर आप होली के बाद कहीं जा रहे हैं या घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क का उपयोग जरूर करें

टॅग्स :होलीकोरोना वायरसब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन