लाइव न्यूज़ :

Happy B'Day Narendra Modi: फैशन के मामले में युवाओं पर भी भारी पड़ते हैं पीएम मोदी, ये है सबूत

By गुलनीत कौर | Updated: September 17, 2018 12:54 IST

पीएम मोदी के 5 ऐसे ऑउटफिट जिन्होंने उन्हें यंग जनरेशन का 'स्टाइल आइकॉन' बनाया।

Open in App

मर्दों के स्टाइल और फैशन की बात करें तो लोग 5 फुट 11 इंच हाइट, चौड़ा सीना, स्टाइलिश कपड़े और परफेक्ट चाल से उसे आंकते हैं। लेकिन 60 के पायदान को लांघ चुका एक व्यक्ति, जो कि भारतीय राजनीति का जाना माना नाम है, वो भी फैशन आइकॉन भी बन सकता है ये किसी ने कभी सोचा था। हम बात कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की। आज 17 सितंबर को पीएम मोदी अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वे देश की बागडोर संभाले हुए हैं। लेकिन इतनी उम्र होते हुए भी उन्हें देश की यंग जनरेशन फॉलो करती है और स्टाइल के मामले में भी परफेक्ट मानती है। 

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर हम प्रस्तुत कर रहे हैं प्रधानमंत्री के अब तक के 5 ऐसे ऑउटफिट जिन्हें पहन उन्होंने देश की जनता तक यह मैसेज पहुंचाया कि केवल इंटरनेशनल ही नहीं, देश के राजनीतिज्ञ भी फैशन के मामले में पीछे नहीं हैं।

1. मोदी का 10 लाख का सूट

पीएम बनने के बाद पहली बार जब मोदी के स्टाइल लुक को लेकर दुनिया भर में चर्चा हुई तो इसका कारण बना उनका 10 लाख का सूट। इस सूट पर उनके नाम की कढ़ाई थी 'नरेन्द्र दामोदरदास मोदी'। पीएम के पहनने के बाद इस सूट की नीलामी भी हुई जो कि 4 करोड़ से अधिक दाम में बिका।

2. यूएस प्रेसिडेंट का स्वागत हुआ 'पश्मीना' में

जब पहली बार पूर्व यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ भारत आए तो उनके स्वागत में पीएम मोदी ने कुरते के साथ पश्मीना शाल ओढ़ी थी। यह उनकी इंडियन लुक को परफेक्ट बना रही थी।

ये भी पढ़ें: Happy B'Day Narendra Modi: सिर्फ 4 घंटे सोकर भी नरेंद्र मोदी ऐसे रहते हैं हेल्दी और फिट

3. BRICS समिट

BRICS समिट के दौरान पीएम ने इस बात का गजब उदाहरण दिया कि भारतीय राजनीतिज्ञ, जो कि ज्यादातर कुर्ते ही पहनते हैं, इसके बावजूद उन्हें स्टाइल और ऑउटफिट का अंदाजा है और वे किसी से कम नहीं।

4. पुतिन के साथ बात करते मोदी

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़े मोदी स्टाइल के मामले उन्हें पूरी टक्कर दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने ही भारत के युवाओं के बीच पीएम को फैशन के मामले में पॉपुलर बनाया है।

5. स्वतंत्रता दिवस पर पहनी पगड़ी

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की रंग-बिरंगी पगड़ी ने इस बात की झलक दी कि संस्कृति के साथ जुड़े रहकर भी इंसान स्टाइलिश दिख सकता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो