लाइव न्यूज़ :

इस सब्जी के छिलके से हो सफेद बाल होंगे काले, न हो यकीन तो करके देख लें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 1, 2019 18:23 IST

बालों से जुड़ी प्रॉब्लम को लेकर कई लोग परेशान रहते हैं। इसमें भी बालों के असमय सफेद होने से लोग परेशान रहते हैं। हम आपको आज ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके बालों की सफेदी दूर हो सकती है। साथ ही ये उपाय आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी बालों के स्कैल्प पर जमें तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देता हैआलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक नेचुलर कलर के रूप में काम करता है

दौड़भाग वाली जिदंगी के चलते सभी लोगों के लाइफस्टाइल में काफी फर्क पड़ता है। वहीं, बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को स्किन से लेकर बालों तक की कई समस्याएं होती रहती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग मंहगे क्रीम और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन ढेरों पैसा खर्च करने के बाद भी इनका कोई इफेक्ट सामने नहीं आता है। ऐसे में आपके पैसे बर्बाद होने के अलावा और कोई समाधान नहीं मिलता। खास तौर पर बालों से जुड़ी प्रॉब्लम को लेकर कई लोग परेशान रहते हैं। इसमें भी बालों के असमय सफेद होने से लोग परेशान रहते हैं।

हम आपको आज ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके बालों की सफेदी दूर हो सकती है। साथ ही ये उपाय आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाएगा। तो आइए जानते हैं उस उपाय के बारे में....

आलू का छिलका करेगा बाल काला

बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक नेचुलर कलर के रूप में काम करता है।

आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी बालों के स्कैल्प पर जमें तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देता है। इससे अलावा आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियल जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का झड़ना भी कम करता है।

बनाने का तरीका

इस उपाय के लिए आलू के छिलके को उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। पूरी तरह से उबल जाने के बाद इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

अब इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली गंध को दूर करने के लिए इसमें लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।

कैसे लगाएं

इस मिश्रण को अगर साफ और गीले बालों में लगाया जाए तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगा। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट तक मसाज करके थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस पानी को कम से कम 30 मिनट तक बालों में रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को कुछ दिनों तक करने के बाद आपके बाल काले होने लगेंगे।

नोट:  बता दें कि बालों की सफेदी की समस्या कई बार शरीर के अंदरूनी वजह से भी हो सकती हैं। इनमें विटामिन और मिनरल्स की कमी की जिम्मेदार होती है।

टॅग्स :हेयर केयरस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन