लाइव न्यूज़ :

पैरों की बदबू से हैं परेशान तो करें ये एक उपाय, 2 मिनट में मिलेगी राहत

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2019 16:28 IST

हमारे पैरों की त्वचा में 2500000 ग्लैंड होते हैं जो पसीना बनाते हैं। इन सभी ग्लैंड से अलग अलग तरह की स्मेल का पसीना निकलता है। इन ग्लैंड को अगर सही तापमान और हवा ना मिले तो यह बदबूदार पसीना देते हैं।

Open in App

पैरों से बदबू आना बेहद कॉमन समस्या है। गर्मियों के मौसम में यह सबसे अधिक परेशान करती है। लेकिन कुछ लोगों को हर मौसम ही पांव से बदबू आने की दिक्कत सताती है। ऐसे लोग जूते निकाले बिना किसी के पास नहीं बैठ सकते हैं। शर्मिंदगी ना सहनी पड़े, इन्हें यही डर परेशान करता है। लेकिन पांव से बदबू आने की समस्या को ठीक करना अधिक मुश्किल नहीं है। 

पैरों से क्यों आती है बदबू?

सबसे पहले जानते हैं पांव से बदबू आने का कारण। हमारे पैरों की त्वचा में 2500000 ग्लैंड होते हैं जो पसीना बनाते हैं। इन सभी ग्लैंड से अलग अलग तरह की स्मेल का पसीना निकलता है। इन ग्लैंड को अगर सही तापमान और हवा ना मिले तो यह बदबूदार पसीना देते हैं।

इसके अलावा पांव से एक अलग तरह का बैक्टीरिया भी निजात होता है जिसे अगर टाइट जूतों की वजह से शिफ्ट होने का मौक़ा ना मिले तो यह पांव में चिपक जाता है। यह बैक्टीरिया यहां चिपककर साद जाता है और बदबू पैदा करता है। इस कारण से भी पैरों से बदबू आने लगती है। 

पैरों से बदबू आने के कॉमन कारण:

- सिंथेटिक जूते- इस तरह के जूते पहनने से पांव से पसीना अधिक आता है और इसे सूखने का मौक़ा ना मिले तो बदबू आने लगती है- लंबे समय तक टाइट जूते पहनना- घंटो तक टाइट जूते पहनने से पांव की डेड स्किन और बैक्टीरिया पांव से चिपक जाते हैं। ऐसे में जूतों के अन्दर बदबू पैदा हो जाती है- होर्मोंस- बहुत कम लोग जानते हैं कि होर्मोंस के प्रकार की वजह से भी पांव से बदबू आती है। होर्मोंस के कारण कई लोगों को ज़रूरत से ज्यादा पसीना और बदबू वाला पसीना आता है- तनाव- अधिक तनाव के कारण भी बदबू वाला पसीन आ आता है जो पांव से निकले तो अधिक दिक्कत पैदा करता है

पैरों की बदबू दूर करने का उपाय:

अगर आपको पैरों की बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो विनेगर का एक उपाय कर लें। विनेगर यानी सिरका, जो अक्सर रसोई में खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। यह पांव की बदबू दूर करने में मदद करता है। 

इसके लिए आपको केवल इतना करना है एक एक छोटी बाल्टी या टब में पांव को भिगोने लायक पानी डालें। इसमें 3 से 4 चम्मच विनेगर डालें। पानी अगर गुनगुना हो तो और भी अच्छा है। विनेगर डालकर पानी में पैर डालें और 15 से 20 मिनट रखें।

यह भी पढ़ें: चर्म रोग कितना ही भयंकर क्यों न हो, जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें

इसके बाद पांव निकालकर साफ तौलिये से पोंछ लें। इस उपाय को सप्ताह में कम से कम 3 दिन करें। कुछ हफ्तों तक इस उपाय को करने से आपके पैरों की बदबू अपने आप ही दूर हो जाएगी। 

कैसे काम करता है ये उपाय

विनेगर में एंटीमाइक्रो बियल प्रॉपर्टी होती है। यह चीज पसीने और त्वचा में से बैक्टीरिया को ख़त्म करने का कम करती है। लेकिन इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। यह पूरी तरह से नेचुरल प्रक्रिया है। 

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो