बढ़ता जा रहा है इस तरह की ज्यूलरी का क्रेज, आपने ट्राई किया?
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 17, 2018 08:42 IST2018-09-17T08:42:25+5:302018-09-17T08:42:25+5:30
नियॉन कलर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, कपड़ों से लेकर मेकअप तक। अब नियॉन या फ्लोरोसेंट कलर की ज्यूलरी भी चलन में है।

बढ़ता जा रहा है इस तरह की ज्यूलरी का क्रेज, आपने ट्राई किया?
आभूषण स्त्री की चाहत है, लेकिन समय के साथ-साथ इस चाहत में भी बदलाव आया है। अब स्त्रियां ज्यूलरी के मामले में सुविधा और आराम से बढकर ट्रेंड पर ध्यान देती हैं। इसका कारण यह है कि स्त्री की भूमिका में निरंतर बदलाव आए हैं। वह ज्यूलरी का इस्तेमाल खुद को कॉम्प्लिमेंट देने और अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए करती है। आजकल कलर्ड ज्यूलरी खूब पसंद की जा रही है। ज्यूलरी डिजाइनर्स भी इसकी बढती चाहत को देखते हुए नियॉन और फ्लोरोसेंट कलर्ड ज्यूलरी पर काफी प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इन्हें पहनने से पहले यहां दी गई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
-कलर्ड डायमंड स्टोन वाली डायमंड ज्यूलरी हर अवसर के लिए मुफीद होती है।
-कलर्ड ज्यूलरी पहनते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वह आपके कपडों के रंग के विपरीत न लगे।
-अगर हलके या पेस्टल रंग के कपडों के साथ अतिरिक्त ध्यान खींचना चाहती हैं तो मल्टी कलर्ड फ्लोरोसेंट नेक पीस सही चयन होगा।
-एक रंग के कपडे के साथ ही मल्टी कलर्ड ज्यूलरी पहनें।
-एक्सेसरीज में एक ही पीस हेवी होना चाहिए। मसलन अगर नेकपीस भारी है तो उसके साथ हल्के रंग की बैंगल्स और रिंग इस्तेमाल करें।
-फ्लोरोसेंट कलर ज्यूलरी कैजुअल ड्रेसेज, डेनिम्स व स्कर्ट्स के साथ खूब फबती है।
-एथनिक वेयर के साथ हेवी प्रेशियस स्टोन ज्यूलरी पहन सकती हैं।
-इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ प्रेशियस स्टोन वाला एक स्टेटमेंट पीस पर्याप्त है।
-पार्टी या इवनिंग में पतली चेन के साथ मल्टी कलर्ड स्टोंस वाला पेंडेंट बहुत खूब लगता है।
-गहरे रंग के कपडों के साथ फ्लोरोसेंट और हल्के रंग के कपडे के साथ नियॉन कलर ज्यूलरी आजकल खूब पसंद की जा रही है।
-इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जिस कलर की ज्यूलरी आप पहन रही हैं, वह पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट करनी चाहिए।