सुबह नहाने में लाएं ये 4 बदलाव, नेचुरल तरीके से पाएंगे सॉफ्ट, स्मूथ स्किन

By गुलनीत कौर | Updated: February 27, 2019 13:53 IST2019-02-27T13:53:55+5:302019-02-27T13:53:55+5:30

नहाते समय साबुन की जगह बेसन और दूध का इस्तेमाल करें। बेसन में आवश्यक मात्रा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। चाहें तो इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं।

Do these 4 things while bathing in the morning to get soft, smooth skin for long time | सुबह नहाने में लाएं ये 4 बदलाव, नेचुरल तरीके से पाएंगे सॉफ्ट, स्मूथ स्किन

सुबह नहाने में लाएं ये 4 बदलाव, नेचुरल तरीके से पाएंगे सॉफ्ट, स्मूथ स्किन

बदलते मौसम का प्रभाव सेहत के साथ स्किन पर भी होने लगता है। हवा के बदलते ही कई सारी स्किन प्रोब्लेम्स शुरू हो जाती हैं। त्वचा अपने नेचुरल गुणों को खोने लगती है। ऐसे में अगर ध्यान ना दिया जाए तो समस्याएं बढ़ जाती हैं। मुंहासे, त्वचा पर लाल धब्बे, लाल दाने, अधिक रूखापन, आदि परेशानियां होने लगती हैं। इन सभी का उपचार हम बाजारी और घरेलु दोनों उत्पादों से करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन तरीकों को सफल बनाना है तो सुबह नहाने में कुछ बदलाव लाएं। 

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना नहाना जरुरी होता है। ना नहाने से कई सार स्किन प्रोब्लेम्स हो जाती हैं। मगर नहाते समय आप आगे बताए जा रहे 4 काम कमर लेंगे तो आपकी स्किन ना केवल हेल्दी रहेगी, साथ ही सॉफ्ट और स्मूथ भी बन जाएगी। इनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको अपनी त्वचा में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। साथ ही कई तरह की स्किन प्रोब्लेम्स से भी छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं आपको क्या करना होगा:

1) शावर जेल इस्तेमाल करें

साबुन की तुलना में शावर जेल त्वचा के लिए अधिक सौम्य होते हैं। इसलिए अगर मुमकिन हो तो नहाते समय अपने रोजाना के साबुन की बजाय शावर जेल इस्तेमाल करें। कुछ दिन यूज करके देखें, आपको अपने आप ही अपनी त्वचा में बदलाव दिखेगा। ध्यान रहे, शावर जेल भी स्किन टाइप के हिसाब से ही चुनें। 

2) साबुन नहीं, बेसन-दूध लगाएं

अगर शावर जेल आपके बजट में ना हो तो साबुन की जगह बेसन और दूध का इस्तेमाल करें। बेसन में आवश्यक मात्रा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। चाहें तो इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं। इससे त्वचा पर मलते हुए नहाएं। बेसन-दूध का यह मिश्रण त्वचा को मुलायम बनाने का काम करेगा। दूध के असर से रंग भी साफ होगा।

3) नहाने से पहले ये लगाएं

बदलते मौसम की वजह से त्वचा पर रूखापन बढ़ जाए तो नहाने से ठीक आधा घंटा पहले त्वचा पर तेल लगा लें। तेल की मालिश करें। नारियल तेल, सरसों का तेल। ऑलिव ऑइल, बादाम का तेल, आदि त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। इनमें से किसी भी एक को चुनें और नहाने से पहले मसाज कर लें। ये तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करके उसे सॉफ्ट बनाएगा।

यह भी पढ़ें: पिंपल, झुर्रियां, दाग-धब्बे, डार्क सर्कल, लाल दाने, तिल, मस्सों को सिर्फ 2 दिन में मिटा देगा ये नुस्खा

4) दूध लगाएं

नहाते समय अपने पूरे शरीर पर दूध मल लें। हल्के हाथों से मसाज करते हुए दूध लगाएं। दूध अगर कच्चा हो तो और भी अच्छा है। दूध के गुणों से त्वचा मुलायम और साफ बनेगी। दूध में त्वचा के रंग को लाइट बनाने के गुण होते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी पूरी बॉडी की त्वचा में निखार आएगा।

Web Title: Do these 4 things while bathing in the morning to get soft, smooth skin for long time

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे