Diwali 2019: दीपावली में इन चीजों से खूबसूरत बनाएं अपना घर, चमक उठेगा हर कोना
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 21, 2019 15:23 IST2019-10-21T15:23:44+5:302019-10-21T15:23:44+5:30
दिवाली रोशनी का त्योहार है। दिवाली से पहले लोग घर की साफ सफाई में जुट जाते हैं। सफाई के बाद शुरू होती है घर की सजावट ताकि घर दिखने में सुंदर दिखे। ऐसे में आज हम आपके लिए दिवाली पर घर सजाने के तरीके बताने वाले हैं...

How to decorate Home on Diwali Festival
भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। भारत में शुरू से ही किसी भी फेस्टिवल को धूमधाम से मनाने का रिवाज चला आ रहा है। वो चाहें नवरात्रि हो या फिर दिवाली।दिवाली रोशनी का त्योहार है। दिवाली से पहले लोग घर की साफ सफाई में जुट जाते हैं। सफाई के बाद शुरू होती है घर की सजावट ताकि घर दिखने में सुंदर दिखे। कई घरों में पेंट और मरम्मत का काम कराया जाता है।
दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, इस बात को आपने भी सुना होगा, इसलिए दिवाली के आने से पहले ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरु हो जाता है जिससे माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा के लिए घर में वास करें।
ऐसे में आज हम आपके लिए दिवाली पर घर सजाने के तरीके लेकर आए हैं। बाजार में कई तरह की चीजें मौजूद हैं जिससे आप घर को सजा सकते हैं। जिन्हें अपनाकर आप कम समय में ही अपने घर को खूबसूरत ढंग से सजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर घर कैसे सजाएं...
तोरण
दिवाली के मौके पर हर घर के दरवाजे पर आपको खूबसूरत तोरण लगे नजर आएंगे। दरअसल दिवाली डेकोरेशन की शुरुआत मुख्य द्वार से की जाती है, जिसमें ऊपर फूलों और आम या अशोक के पत्तों से बनी तोरण को लगाया जाता है। बाजार में आपको असली फूलों के तोरण के अलावा नकली फूलों के तोरण भी मिलेंगे। इसके अलावा बाजार में बनी फैंसी यानि पेपर, फैब्रिक, बीट्स, घंटी और शंख, कौड़ी से बने तोरण को भी मेन गेट पर लगा सकते हैं।
रंगोली
दिवाली के डेकोरेशन की बात हो और रंगोली ना हो तो कैसे चलेगा। डेकोरेशन पर दूसरे नंबर पर आती है रंगोली। रंगोली को घर के मुख्य द्वार के सामने बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आप रंगोली को रंगो, रंग बिरंगे लकड़ी के बुरादो, फूलों, स्पार्कल, ग्लिटर या फिर बाजार में मौजूद रंगोली स्टीकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइटिंग
दिवाली यानी रोशनी का त्योहार। दिवाली के आने के पहले ही सभी घरों में रंग-बिरंगी लाइटें सज जाती हैं। ऐसे में बाजार में कई तरह के कलर फूल लैंप, लाइट की लड़ियां बिक रही हैं। आप भी इन्हें अपने घर के अंदर और बाहर सजा सकते हैं। आप चाहें तो घर के बाहर या बालकनी में अलग रंग की लाइटिंग लगाएं और घर के अंदर दूसरे रंगो की लाइटिंग से सजावट कर सकते हैं।
लैंपशेड्स और कंदील डेकोरेशन
दिवाली पर रोशनी को अलग-अलग तरह से सजाने का समय होता है। इसके लिए लोग घर के कोनों में अट्रैक्टिव लैंपशेड्स सजाना पंसद करते हैं। तो अगर आप भी घर को खूबसूरत रोशनी से सजाना चाहते हैं तो ड्रॉइंग रुम या बालकनी में कलरफुल पेपर कंदील सजा सकते हैं।
फ्लोटिंग कैंडल डेकोरेशन
मौजूदा समय में फ्लोटिंग कैंडल का खूब चलन चला है। लोग अपने बालकनी या फिर रंगोली के बीच में बड़े से पॉट में फ्लोटिंग कैंडल्स को सजाते हैं। अगर आपका घर छोटा है तो ऐसे में आप ड्रॉइंग रूम में सेंटर टेबल पर भी इसे सजा सकते हैं। आप इसके साथ बॉउल में अपने फेवरेट फूलों को भी रख सकते हैं।





