लोशन हो या लिपस्टिक, स्किन को इस तरह नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें
By गुलनीत कौर | Updated: January 3, 2018 11:54 IST2018-01-03T11:52:47+5:302018-01-03T11:54:20+5:30
आप इन मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कैसे और कितनी बार कर रही हैं, इसका भी ख्याल रखना जरूरी है।

लोशन हो या लिपस्टिक, स्किन को इस तरह नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें
लड़कियों के ग्रुप में एक ना एक लड़की ऐसी होती ही है जो हर पल फुल मेकअप में दिखाई देती है। ऐसी लड़कियों के बैग में आपको मेकअप का सिर्फ बेसिक सामान ही नहीं बल्कि हर प्रोडक्ट देखने को मिलेगा। इन लड़कियों को आप मेकअप करने की शौकीन कह सकते हैं।
लेकिन हम यहां मेकअप प्रोडक्ट्स की ऐसी लिस्ट पेश कर रहे हैं जिनका रोजाना इस्तेमाल स्किन को काफी खराब कर सकता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें लोशन जैसी रोजाना की चीजें भी शामिल हैं। ये चीजें भले ही इस्तेमाल करना जरूरी है लेकिन फिर भी स्किन के लिए नुकसानदेह बन जाती हैं।
लिपस्टिक
बहुत सी लड़कियों को रोजाना लिपस्टिक लगाने की आदत होती है। ऑफिस जाने वाली लड़कियां भले ही लाइट लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हों लेकिन इनमें से भी कुछ को डार्क लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। यह एक गलत आदत है। कॉस्मेटिक कंपनियां लिपस्टिक के रंग को गाड़ा करने के लिए उसमें जरूरत से अधिक 'लेड' का प्रयोग करती हैं जो होठों की नमी को छीन उनके प्राकृतिक रंग को डार्क बनाता है।
लोशन
त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए लोशन या मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है लेकिन ख्याल रखें कि आप इसका इस्तेमाल दिन में एक-दो बार ही करें। कुछ लोग दिन में जितनी बार पानी के संपर्क में आते हैं उतनी बार लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लोशन में कई तरह के केमिकल होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए।
नेल पेंट
नाखूनों को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए लड़कियां नेल पेंट तो लगाती हैं लेकिन इसमें भी उनकी कुछ गलतियां उन्हें बाद में भारी पड़ती हैं। सस्ते नेल पेंट नाखून को कमजोर और पीला बना देते हैं। इसके अलावा एक नेल पेंट को बिना मिटाए उसके ऊपर दोबारा नेल पेंट लगाना एक ऐसी आदत है जो नाखूनों को बेकार कर देती है।
फाउंडेशन या सी सी क्रीम
फेस अन-इवन ना दिखाई दे इसके लिए कई लड़कियां रोजाना फाउंडेशन या सी सी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इन क्रीम में मौजूद केमिकल हानिकारक तो होते ही हैं साथ ही अगर सोने से पहले इसे अच्छे से साफ ना किया जाए तो ये क्रीम चेहरे के रोम-छिद्रों को बंद कर देती है। और फिर चेहरे पर दाग, धब्बे, पिम्पल हो जाना कोई बड़ी बात नहीं।
ब्लीच
इसमें कोई दो राय नहीं कि ब्लीच में कई तरह के केमिकल होते हैं, इसलिए तो वो चेहरे के रंग को अचानक निखार देती है। ब्लीच का अधिक इस्तेमाल चेहरे के प्राक्रतिक आयल को खत्म कर उसे बेजान बना सकता है। इसलिए महीने में एक या अधिकतम दो बार ही इसका इस्तेमाल होना चाहिए, इससे अधिक नहीं।




