Beauty Tips: घर बैठें आसान स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग फेस मास्क, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां
By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2020 15:06 IST2020-06-08T15:06:35+5:302020-06-08T15:06:35+5:30
कोविड-19 के चलते सभी अपने घरों में बंद हैं ऐसे में आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। किचन में रखें कुछ सामानों से आप आसानी से एंटी एजिंग फेस मास्क बना सकती हैं।

Beauty Tips: घर बैठें आसान स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग फेस मास्क, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवां
कोविड-19 के चलते इस समय सभी अपने घरों में हैं। लॉकडाउन के चलते सभी अपने घरों में हैं तो इसका फायदा आप अपनी स्किन ब्यूटी पर ध्यान क्यों ना दिया जाए। घर बैठे आप कई सारी सिंपल और रिज्लट देने वाली ब्यूटी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आप चाहें तो घर बैठे एंटी-एजिंग फेस पैक बना सकती हैं। जिसमें ना बाजार के मिले केमिकल होंगे और ना ही ये आपकी स्किन को हार्म करेंगे।
बढ़ती उम्र का असर सीधे आपकी चेहरे पर पड़ता है। इसीलिए आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए आप बहुत सारी मंहगी क्रीम्स का भी इस्तेमाल करती हैं मगर फिर भी इसका असर चेहरे पर कम ही दिखता है। आइए आपको कुछ ऐसे ही घरेलू प्रोडक्ट्स से एंटी एजिंग फेस मास्क बनाना सीखा रहे हैं जिनकी मदद से आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिख सकती हैं।
घर बैठे बनाएं ये फेसमास्क
1. मेथी से झुर्रियां होंगी कम
मेथी दानें ना सिर्फ खाने में अच्छी लगती हैं बल्कि वो आपकी स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है। मेथी आपकी स्किन की टैन को कम करता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक छोटा कप मेथी के दानों को पीसकर उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अपने चेहरे पर इसे लगाएं। इसे 20 मिनट लगा रहे दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकते हैं।
2. ऑरेंज फील ऑफ मास्क
ये मास्क आपकी स्किन को फर्म बनाती है। ये आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच संतरे को छिलके के पाउडर को 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ मिलाएं। इसमें आप गुलाब जल भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
3. पपाया फेस मास्क
पपाया फेस मास्क आपकी डेड स्किन को कम करता है। ये आपकी स्किन को स्मूद बनाता है। इस पैक को बनाने लिए पपीते का हिस्सा लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। आप चाहें तो इस पैक को रोज लगा सकती हैं।

