'अंडरगार्मेंट्स' खरीदने वाली हर महिला को झेलनी पढ़ती हैं ऐसी बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 17:20 IST2017-12-22T15:57:05+5:302017-12-22T17:20:22+5:30

अंडर गार्मेंट्स की शॉपिंग करते हुए क्या आप भी होते हैं इन अजीब बातों का शिकार? जानें महिलाओं के साथ अंडर गार्मेंट्स शॉप में क्या-क्या होता है।

awkward moments Indian girl faces while lingerie shopping | 'अंडरगार्मेंट्स' खरीदने वाली हर महिला को झेलनी पढ़ती हैं ऐसी बातें

'अंडरगार्मेंट्स' खरीदने वाली हर महिला को झेलनी पढ़ती हैं ऐसी बातें

भारत की हर दूसरी महिला या यूं कहें कि तकरीबन सभी महिलाएं जैसे ही अंडर गार्मेंट्स खरीदने के लिए दुकान में अपना पहला कदम रखती हैं, उसी के साथ शर्म और झिझक से उनकी लड़ाई शुरू हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जो एक-एक करके उस महिला को दुकान से भाग जाने के लिए मजबूर कर देते हैं। लेकिन वह बिचारी भी क्या करे, अंत में वह जो खरीदने आई है उसे लेकर ही जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर लेडीज अंडर गार्मेंट्स शॉप के अन्दर क्या-क्या होता है।

कोई देख तो नहीं रहा? 

पहले अपने राईट में देखें फिर लेफ्ट में, कहीं कोई देख तो नहीं रहा है ना? अगर नहीं तो फटाफट काउंटर की ओर भागें। दुकान में उन्हें कोई घूरे ना यह महिलाओं की सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है। 

काउंटर के पीछे खड़े वो भईया

एक बात समझ में नहीं आती कि जब भी लेडीज अंडर गार्मेंट्स शॉप पर जाओ तो उसके काउंटर के पीछे हमेशा एक भईया ही क्यों होते हैं? क्यों वहां कोई महिला नहीं होती? इसका जवाब तो खैर किसी के पास नहीं है लेकिन इतना ज़रूर कह सकते हैं कि इन भईया के होने से बहुत प्रॉब्लम होती है। 

साइज प्रॉब्लम

अब जब काउंटर के पीछे भईया हैं तो सबसे पहली परेशानी तो उन्हें अपना साइज बताने में होती है। अब जैसे ही आप साइज़ बोलोगे तो वो भईया बड़े गौर से आपको 'वहां' देखेंगे और सही साइज़ पर अपनी राय देना चालू हो जाएंगे। भला हमने आपसे सही साइज पूछा है क्या भईया जी? 

अगर पूछ लिया कुछ ऐसा तो...

अब अगर आपने इंडियन ना कह कर कोई विदेशी स्टाइल का अंडर गार्मेंट मांग लिया तो आपको ऐसी निगाहों से देखा जाएगा जैसे आपने किसी की पुश्तैनी जायदाद मांग ली हो। 

 

अब उनकी डिटेल भी सुनो

काउंटर पर खड़े होकर आप अपनी पसंद का अंडर गार्मेंट मांगती हैं लेकिन बदले में भईया आपके सामने वैरायटी ले आते हैं। और फिर वो बताना शुरू कर देते हैं, मैडम इसका स्टफ सॉफ्ट है, यह ज्यादा कम्फ़र्टेबल है, ये आपको कितना फिट आएगा, वगरह-वरगाह। लेकिन भला उन्हें कोई बताए कि क्वालिटी हम खुद चेक कर लेंगे, आप डिटेल में ना जाएं। 

और जब आपने कहा 'पैडेड ब्रा'

अब यह कह कर तो जैसे आपने जुल्म ही कर दिया हो। पैडेड ब्रा कहते ही सब आपकी तरफ यूं घूरेंगे जैसे आपने कोई सनसनी खबर सुनाई है जिसके बारे में वे नहीं जानते थे। 

Web Title: awkward moments Indian girl faces while lingerie shopping

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे