Bald & Bold Bride: मॉडल ने कराया बिना बालों के ब्राइडल फोटोशूट, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 11, 2019 16:22 IST2019-09-11T16:22:02+5:302019-09-11T16:22:02+5:30
एक ऐसी भी लड़की है जिसने अपने रेशमी बाल कैंसर पेशेंट के लिए दान किए हैं। दरअसल, 'प्लस साइज मॉडल' 'अक्षया नवनीथन ने ये काम किया है। इनका यह योगदान काफी सरहनीय है।

Akhshaya Navaneethan plus size model
दुनियाभर में लड़कियों को अपने बाल सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। बालों को सुंदर दिखने के लिए औरतें पूरी जिंदगी व्यतित कर देती है। अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए औरतें क्या-क्या नहीं करती।
वहीं सोचिए अगर आपको उन खूबसूरत बालों को कुर्बान करना पड़े। जी हां, एक ऐसी भी लड़की है जिसने अपने रेशमी बाल कैंसर पेशेंट के लिए दान किए हैं। दरअसल, 'प्लस साइज मॉडल''अक्षया नवनीथन' ने ये काम किया है। इनका यह योगदान काफी सरहनीय है।
कैंसर पेशेंट को किया दान
अक्षया ने बचपन में कैंसर की वजह से अपनी करीबी कजिन को खो दिया था। तब ही उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ करना है। लेकिन उनके ये सब आसान नहीं था। वो चेन्नई के एक साउथ इंडियन ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है। जहां सिर मुंडवाना तो दूर बाल कटवाना भी वर्जित था। इसके अलावा वो एक मॉडल है।
कराया ब्राइडल बाल्ड फोटोशूट
अक्षया ने इन सब की परवाह किए बगैर एक 'ब्राइडल बाल्ड फोटोशूट' कराया और उन्होंने यह योगदान सबसे सामने रखा। अक्षया ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर शेयर की हैं। लेकिन वो इन सब चीज के लिए बिल्कुल भी ट्रोल नहीं हुई। बल्कि उनके इस काम की सरहाना की गई।
जीत का सफर नहीं था आसान
उनका कहना है कि यह जीत आसान नहीं थी। उनके सहयोगी उनके कॉन्फिडेंस की वजह से ही उनके साथ है। पहले उन्होनें अपने आपको पतला करने की कोशिश की थी। अपने आपको वो कष्ट देकर बिल्कुल खुश नहीं थी। अक्षय ने 2013 में बतौर सॉफ्ट-स्किल ट्रेनर काम करना शुरू किया और दूसरों को जागरूक किया।
आज वो एक प्लस साइज मॉडल है। उन्होंने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2019 में साउथ को रिप्रेजेंट किया था। उनकी ये कहानी अपने आप में एक सीख देती है।
