ये हैं दुनिया की 7 सबसे महंगी घड़ी, चौथी वाली का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

By मेघना वर्मा | Updated: January 2, 2020 15:44 IST2020-01-02T09:55:53+5:302020-01-02T15:44:13+5:30

आज मार्केट में घड़ियों के दाम 250 की रेंज से शुरू होते हैं। घड़ी की क्वालिटी उसके ब्रैंड के हिसाब से तय की जाती हैं।

7 most expensive watch in the world in hindi | ये हैं दुनिया की 7 सबसे महंगी घड़ी, चौथी वाली का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

ये हैं दुनिया की 7 सबसे महंगी घड़ी, चौथी वाली का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

Highlightsआज कल स्मार्ट घड़ी के जमाने में मोस्टली लोग उसे ही प्रीफर करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज भी घड़ी के ब्रैंड्स को लेकर भी कॉन्शज रहते हैं।

घड़ी पहनने का शौक हर किसी को होता है। कोई इसे स्टाइल स्टेटमेंट मानता है तो कोई इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करता है। अपने आउटफिट के साथ मैच करके घड़ी पहनना हो या कोई कूल और फंकी सी वॉच, सदियों से घड़ी का कलाईयों से वैसे ही रिश्ता बनता चला आया है। 

वैसे आज कल स्मार्ट घड़ी के जमाने में मोस्टली लोग उसे ही प्रीफर करते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज भी घड़ी के ब्रैंड्स को लेकर भी कॉन्शज रहते हैं। आज मार्केट में घड़ियों के दाम 250 की रेंज से शुरू होते हैं। घड़ी की क्वालिटी उसके ब्रैंड के हिसाब से तय की जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ घड़ियों ऐसी भी हैं जो हमारे और आपके या मिडिल क्लास बैकग्राउंड के लोगों के बजट से बाहर हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसी ही घड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दाम आसमान छूता है। 

1. Breguet

इस घड़ी की खासियत ये है कि ये एक पॉकेट वॉच है जिसे 18 कैरेट गोल्ड से बनाया जाता है। आप इसे अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण 1970 से शुरू हुआ। इसकी कीमत 5 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। 

2. Blancpain 1735 Grande Complication

किसी भी घड़ी में उसका केस काफी महत्वपूर्ण होता है। इस घड़ी का केस प्योर प्लैटिनम धातु से बना हुआ होता है। इस घड़ी की खास बात ये है कि इसका स्ट्रैप क्रोकोडाइल की स्किन का होता है। इस घड़ी को और भी खास बनाता है इसका मैकेनिज्म जिसमें 740 हैंडमेड pieces लगे होते हैं। इसकी कीमत 5.4 करोड़ है।

3. Chopard super ice cube

ये एक रिस्ट वॉच है जिसे ज्यादातर लड़कियों के लुक का बनाया गया है। इस घड़ी में 60 कैरेट के क्यूबिकल डायमंड्स लगे होते हैं। साथ ही ये वाटर और स्क्रेच रेसिस्टेंट मानी जाती है। इस लग्जरी वॉच को आप ब्रेसलेट की तहर भी पहन सकते हैं। इस घड़ी की कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

4. Chopard

आप इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी भी बोल सकते हैं। इस घड़ी की खास बात ये है कि इसमें 201 फुल कैरेट कलरफुल डायमंड्स लगे हुए हैं। फ्लोरल शेप का ये टाइम पीस, वॉच घड़ी कम और ब्रेसलेट ज्यादा लगता है। इसकी कीमत 176 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

5. Brand Patek Philippe Super Complication

ये घड़ी 1933 में बैंकर Henry Graves के लिए बनाई गई थी। जिसे बनाने में 5 साल का टाइम लगा था। इस घड़ी की खासियत ये है कि इसमें 18 कैरेट गोल्ड है। बेहद खूबसूरत इस घड़ी में 24 मेकैनिकल फीचर्स हैं। इस घड़ी की इस समय कीमत 75 करोड़ रुपये बताई जाती है।

6. Patek Philippe Platinum World Time

इस घड़ी की नीलामी साल 2002 में हुई थी। उस समय इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का रिकॉर्ड मिला था। इस घड़ी की खास बात ये है कि इसमें येलो, व्हाइट, रोज गोल्ड और प्लैटिनम जैसी फिनिशेस अवेलेबल हैं। इस घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये है।

7. Patek Philippe Sky Moon Tourbillon

ये एक डबल साइड वॉच है। इसके एक साइड में ब्लू मून थीम हैं। नीले रिस्ट बैंड के साथ ये बेहद खूबसूरत दिखती है। इस घड़ी की खासियत ही इसका नीला कलर है। इसकी कीमत 8.8 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

English summary :
The price of watches in the market starts from 250 INR. The quality of the watch is determined according to its brand. But do you know that Top seven expensive watch brand name in the world.


Web Title: 7 most expensive watch in the world in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन