लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में रात को सोने से पहले कर लें ये 5 काम, मिलेगी दमकती त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: May 22, 2019 16:55 IST

सोने से पहले बालों में एक बार कंघी जरूर करें। बालों को सुलझा लें। बालों में कंघी करने से बालों पर जमा एक्स्ट्रा गंदगी निकल जाती है और बाल सुलझाने से सुबह कंघी करने पर कम बाल टूटते हैं।

Open in App

हर लड़की की ये चाहत होती है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखे। उसकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए उसे हर महीने पार्लर जाकर हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत ना पड़े। मगर धूल-मिट्टी और प्रदूषण वाले इस वातावरण में ऐसा मुमकिन नहीं है। इसके अलावा बदलते मौसम के साइड इफ़ेक्ट और पौष्टिक आहार की कमी भी हमारी स्किन को खराब करती है। 

ऐसे में हमारी कुछ हेल्दी आदतें ही हमें प्राकृतिक रूप से सुंदर त्वचा दिला सकती है। हम स्किन का दिनभर में कैसे ख्याल रखते हैं, इसपर त्वचा की हेल्थ निर्भर करती है। मगर दिन में ही क्यूं, रात के समय क्यूं नहीं? एक्सपर्ट्स की राय में रात को सोने से पहले अगर स्किन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ काम किए जाए तो ये रातभर त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। तो चलिए आपको 5 काम बताते हैं:

1) सोने से पहले नहाएं

जी हां, आपने सही पढ़ा। रात को सोने से पहले संभव हो तो जरूर नहाएं। ऐसा करने से दिनभर की थकान दूर होती है, स्किन पर लगी गंदगी निकल जाती है और स्किन पोर्स को रिलैक्स करने का मौक़ा मिलता है। मुमकिन हो तो हलके गुनगुने पानी से नहाएं।

2) ब्रश करें

चेहरे की सुंदरता स्माइल से होती है और स्माइल करते हुए अगर आपके दांत अच्छे ना दिखें तो सुंदरता को ग्रहण लग जाता है। इसलिए सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ऐसा करने से आपके दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

3) हेयर केयर

सोने से पहले बालों में एक बार कंघी जरूर करें। बालों को सुलझा लें। बालों में कंघी करने से बालों पर जमा एक्स्ट्रा गंदगी निकल जाती है और बाल सुलझाने से सुबह कंघी करने पर कम बाल टूटते हैं। बालों को सुलझाने के बाद बांधकर ओएं। इससे कम बाल टूटते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में टैनिंग-पिंपल्स की प्रॉब्लम को दूर करें ये 3 फेस पैक, स्किन टाइप के अनुसार चुनें

4) बॉडी केयर

चेहरे, बालों और दांतों के बाद आपकी बॉडी को भी खूबसूरत बनाने के लिए पूरी केयर देने की जरूरत है। इसके लिए सोने से पहले बॉडी के जितने भी हिस्सों में मुमकिन हो, वहां वहां मॉइस्चराइजर लगा लें। ये रातभर आपकी बॉडी की नमी को बरकरार रखेगा।

5) आई केयर

आपकी स्किन की तरह आपकी आंखों को भी देखभाल की जरूरत है। रात सोने से पहले आंखों को पूरी तरह साफ करें। मेकअप लगा है तो उसे अच्छी तरह निकाल दें। आंखों के नीचे आई क्रीम या फिर एलोवेरा जेल लगा लें। इसके बाद सोएं।

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया