इन 5 टिप्स को फॉलो करते हुए लगाएं काजल, कभी नहीं फैलेगा

By गुलनीत कौर | Updated: August 9, 2018 11:15 IST2018-08-09T11:15:07+5:302018-08-09T11:15:07+5:30

काजल को फैलने से बचाना हो तो इसे लगाने के पहले आंखों के दोनों कोनों और आईलिड पर थोड़ा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें।

5 easy ways to Apply Kajal Perfectly And How To Prevent It From Smudging | इन 5 टिप्स को फॉलो करते हुए लगाएं काजल, कभी नहीं फैलेगा

kajal

आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने वाला काजल लड़कियों के लिए सबसे पहला और बेहद जरूरी कॉस्मेटिक आइटम होता है। हर लड़की की मेकअप किट में आपको काजल जरूर मिल जाएगा। तकरीबन सभी लड़कियां इसे रोजाना इस्तेमाल करती हैं। लेकिन लड़कियों की बड़ी तादाद इस बात से परेशान है कि महंगे से महंगा काजल भी लगाने के कुछ ही घंटों में फैलने लगता है। इससे आंखों की लुक बिगड़ जाती है और शाम होने तक तो आंखों के नीचे काले घेरे जैसी लुक आने लगती है। अगर आप भी इन परेशानी की शिकार हैं तो आगे जानिए 5 टिप्स जिन्हें अपनाने से काजल लगाने के घंटों बाद भी नहीं फैलेगा:

1. काजल लगाने का तरीका- काजल को फैलने से बचाना हो तो सबसे पहले उसको लगाने के तरीके पर ध्यान दें। लड़कियां काजल को आईलिड की अन्दर की ओर से लगाते हुए बाहर की ओर आती हैं। ऐसा करने से बाहरी कोनों में काजल अधिक लग जाता है और यहीं से वो फैलना शुरू होता है। इससे बचना हो तो काजल को बाहर से अंदर की दिशा में लगाएं। ये कभी नहीं फैलेगा।

2. वाटर प्रूफ काजल- अगर संभव हो और आपकी जेब आपको इस बात की अनुमति दे तो मार्केट में कई सारे वाटर प्रूफ काजल आ गए हैं। इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये लगाने के बाद लंबे समय तक टिके रहते हैं। 

3. कॉम्पैक्ट पाउडर- काजल को फैलने से बचाना हो तो इसे लगाने के पहले आंखों के दोनों कोनों और आईलिड पर पहले थोड़ा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें। इसके बाद काजल अप्लाई करें। ऐसा करें से काजल फैलेगा नहीं।

4. लगाने से पहले आंखें साफ करें- कई बार आंखों पर अनचाहा तेल होने या पसीना होने की वजह से भी जब हम काजल लगाते हैं तो वह जल्दी फैलने लगता है। इसलिए काजल लगाने से पहले आंखों को नैपकिन की मदद से अच्छी तरह साफ करे लें और इसके बाद ही काजल लगाएं।

5. काजल की जगह आईलाइनर लगाएं- अगर आईलाइनर लगाने में आपका हाथ एकदम परफेक्ट बैठा हुआ हो तो आप आंखों के नीचे भी आईलाइनर लगा सकती हैं। यह आंखों को बोल्ड लुक देता है और काजल की तरह फैलता भी नहीं हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: 5 easy ways to Apply Kajal Perfectly And How To Prevent It From Smudging

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे