लाइव न्यूज़ :

टूथपेस्ट के इन 5 आसान प्रयोगों से पाएं सौंदर्य, लंबे समय तक रहता है इनका असर

By गुलनीत कौर | Updated: May 3, 2019 10:24 IST

टूथपेस्ट में अगर नींबू  इलाकर त्वचा पर लगाएंगी तो यह कई तरह की स्किन प्रिब्लेम्स को आने से पहले ही खत्म कर देता है। थोड़े टूथपेस्ट में नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। कुछ देर रखें और फिर निकाल दें।

Open in App

दांतों को चमकाने के काम आने वाला टूथपेस्ट आपको सुंदरता भी दिला सकता है, इसके संबंध में कुछ खास घरेलू नुस्क्खे हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। टूथपेस्ट में ऐसे कई तत्व होते हैं जो स्किन प्रोब्लेम्स को ठीक कर हमें बेदाग़, निखरी, सॉफ्ट तवचा देते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये सभी प्रयोग काफी आसान है और लंबे समय तक अपना असर भी बनाए रखते हैं। तो चलिए टूथपेस्ट के 5 आसान और असरदार प्रयोग जानते हैं जो आपको कुछ दिनों के नियमित इस्तेमाल पर ही सुंदर त्वचा देंगे। 

1) मुंहासे ठीक करे

चेहरे पर अगर लंबे समय से मुंहासे हो रहे हैं और चले जाने के बाद जिद्दी दाग भी छोड़ रहे हैं तो आपको टूथपेस्ट का एक आसान प्रयोग करना चाहिए। आपको केवल इतना करना है कि रात के समय मुंहासों पर टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। सुबह उठाकर चेहरा धो लें। रातभर टूथपेस्ट इन मुंहासों का अतिरिक्त तेल सोख लेगा और इन्फेक्शन को भी अपने अन्दर ले लेगा। इससे सुबह होने तक मुंहासे सूख जाएंगे और एक-दो दिन में गायब भी हो जाएंगे।

2) टूथपेस्ट का फेस पैक

टूथपेस्ट में अगर नींबू  इलाकर त्वचा पर लगाएंगी तो यह कई तरह की स्किन प्रिब्लेम्स को आने से पहले ही खत्म कर देता है। थोड़े टूथपेस्ट में नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। कुछ देर रखें और फिर निकाल दें। यह फेस पैक चेहरे की झुर्रियों, मुरझाई हुई त्वचा, सूरज की किरणों से जली हुई त्वचा, डार्क सर्कल सभी को कम कर देगा। 

3) मैनीक्योर-पेडीक्योर करें

टूथपेस्ट के इस्तेमाल से घर पर ही मैनीक्योर-पेडीक्योर भी कर सकती हैं। पार्लर जाकर ये ट्रीटमेंट लेने से काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली प्रोडक्ट ही काफी मेहंगे होते हैं। तो अगर आपको घर पर ही मैनीक्योर-पेडीक्योर करना आता है तो इसके पानी में टूथपेस्ट मिलाकर इसमें अपने हाथ-पांव डालें। टूथपेस्ट महंगे प्रोडक्ट्स जितना ही रिजल्ट देगा।

4) नाखूनों की चमक बढ़ाए

अगर हाथ और पांव के नाखूनों की चमक कम हो गई है तो इन्हें सुन्दर बनाने में टूथपेस्ट आपकी मदद कर सकता है। आपको केवल नाखूनों के ऊपर से पहले नेल पेंट हटाना है। कुछ सेकंड्स का इन्तजार करें और फिर इसपर टूथपेस्ट लगा दें। कम से कम एक मिनट लगा रहने दें और फिर इसके बाद 3 से 4 मिनट मसाज करें। ऐसा करें से नाखूनों की चमक बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेकअप से कहीं खराब ना हो जाए आपकी त्वचा, हमेशा याद रखें ये 5 बातें

5) जली हुई त्वचा ठीक करे

अगर सूरज की किरणों के असर से या फिर आग या अधिक गर्म चीज के संपर्क में आने के कारण त्वचा जल गई है तो उसपर टूथपेस्ट लगाएं। कुछ दिन लगातार टूथपेस्ट लगाते रघ्हें। टूथपेस्ट के गुण इस जलन को अपने भीतर सोख लेते हैं और त्वचा को सुखा देता हैं। इस तरह त्वचा जल्दी ठीक हो जाती है। 

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो