लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित किये, उत्तीर्ण छात्र करें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन!

By भाषा | Updated: July 13, 2019 00:45 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (प्री) परीक्षा,2019 के नतीजे घोषित कर दिये। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (प्री) परीक्षा,2019 के नतीजे घोषित कर दिये। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

सरकार ने बयान में कहा है कि परीक्षा के नियमों के मुताबिक इन सभी अभ्यर्थियों (प्रारंभिक परीक्षा के चरण को पार करने वालों) को मुख्य परीक्षा के लिए एक विस्तृत आवेदन फार्म भरना होगा, जो आयोग की वेबसाइट पर एक अगस्त से 16 अगस्त शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा। आदेश में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम के साथ ई-प्रवेश पत्र परीक्षा के आयोजन से 3-4 हफ्ते पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं