UP Polytechnic 2019: यूपी पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, जानें ये खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 12:27 IST2019-06-27T12:27:53+5:302019-06-27T12:27:53+5:30

UP Polytechnic Council 2019: इसके अलावा अभ्यार्थियों को एडमिशन प्रोसेस की कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP Polytechnic Council 2019: jeecup Council bieng 27 june at jeecup.nic.in Uttar Pradesh | UP Polytechnic 2019: यूपी पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, जानें ये खास बातें

UP Polytechnic 2019: यूपी पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, जानें ये खास बातें

jeecup Counseling Schedule 2019: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश  (जेईईसीयूपी) ने आज (27 जून) को यूपी पॉलिटेक्निक (UP Polytechnic 2019) के पहले चरण की  काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।  जो अभ्यार्थी यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा पास किया है, वो काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल JEECUP की ऑफिशिलय वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

इसके अलावा अभ्यार्थियों को एडमिशन प्रोसेस की कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। JEECUP की शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी, जो 1 जुलाई, 2019 को तक चलेगी।

बता दें कि काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। अगर आपका नाम पहली काउंसलिंग लिस्ट में नहीं है तो दूसरी या तीसरी लिस्ट जारी होने तक इंतजार करना पड़ेगा। 


पहली काउंसलिंग    

रजिस्ट्रेशन और पेमेन्ट करने की तिथि   - 27 जून, 2019
रजिस्ट्रेशन और पेमेन्ट करने की अंतिम तिथि    1 जुलाई, 2019
चॉइस फिलिंग फॉर्म भरने की तिथि    27 जून से 1 जुलाई, 2019 तक
चॉइस लॉकिंग    29 जुलाई, 2019 से 1 जुलाई, 2019 तक
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने की तिथि    2 जुलाई, 2019
सिक्योरिटी फीस, कॉलजे में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की तिथि    3 जुलाई से 9 जुलाई, 2019
आवंटित संस्थान में एडमिशन प्रोसेस की तिथि    3 जुलाई, 2019 से 24 जुलाई, 2019 तक

दूसरी काउंसलिंग    

रजिस्ट्रेशन और पेमेन्ट करने की तिथि    10 से 11 जुलाई, 2019
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग फॉर्म भरने की तिथि    10 से 11 जुलाई, 2019
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने की तिथि    12 जुलाई, 2019
सिक्योरिटी फीस, कॉलजे में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की तिथि    13 से 16 जुलाई, 2019
आवंटित संस्थान में एडमिशन प्रोसेस की तिथि    13 से 24 जुलाई, 2019

तीसरी काउंसलिंग    

रजिस्ट्रेशन और पेमेन्ट करने की तिथि    17 से 18 जुलाई, 2019
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग फॉर्म भरने की तिथि    17 से 18 जुलाई, 2019
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने की तिथि    19 जुलाई, 2019
सिक्योरिटी फीस, कॉलजे में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की तिथि    20 से 24 जुलाई, 2019
आवंटित संस्थान में एडमिशन प्रोसेस की तिथि    20 से 24 जुलाई, 2019

Web Title: UP Polytechnic Council 2019: jeecup Council bieng 27 june at jeecup.nic.in Uttar Pradesh

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे