UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड के छात्रों की बढ़ी धड़कनें, कल साढ़े 12 बजे जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2020 14:10 IST2020-06-26T13:54:27+5:302020-06-26T14:10:58+5:30

UP Board 10th 12th Result 2020: इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा करवाने के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे।

up board upmsp 10th 12th 2020 exam result will publish tomorrow | UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड के छात्रों की बढ़ी धड़कनें, कल साढ़े 12 बजे जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल जारी करेगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsयूपी बोर्ड कल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट साढ़े 12 बजे जारी करेगा। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन कर आसानी से देख पाएंगे।

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड कल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट साढ़े 12 बजे जारी करेगा। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन कर आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी। इस बीच उनकी रिजल्ट को लेकर धड़कने बढ़ गई हैं। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस साल यूपी बोर्ड डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट देने जा रहा है। यह पहली बार है जब बोर्ड डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा। यह मार्कशीट प्रवेश से लेकर नौकरी तक में मान्य होती है, जिससे छात्रों को भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा।  

पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी में घोषित किया था। 10वीं में 80.07 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं का 70.06 रिजल्ट रहा था। बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। 10वीं में 83.98 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं, जबकि 76.66 छात्र सफल हुए थे। वहीं, 12वीं में 76.46 छात्राएं पास हुई थीं और छात्र 64.40 प्रतिशत पास हुए थे।

इस साल 50 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा करवाने के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। साथ ही साथ नकल पर नकेल कसने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। राज्य में कुल 19 लाख कैमरे लगे थे। वहीं, परीक्षा के लिए 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे। 

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वहां होमपेज पर 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम'/ 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- उसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करना होगा।

स्टेप 4- रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी अंकित करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप 5- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

UPMSP: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद के बारे में

उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) स्कूल शिक्षा का सर्वोच्च स्तर है जो राज्य में स्कूली शिक्षा के विकास, पर्मोशन और विनियमन का कार्य करता है। बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के छात्रों के लिये वार्षिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित कराती है। हर साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 60 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठते हैं।

Read in English

English summary :
UP board will release the results of 10th and 12th exam 2020 tomorrow at 12:30. Students will be able to easily see their results by logging on to the board's official website upmsp.edu.in. Students will need roll number and school code to see the result. Meanwhile, the beat has increased with regard to their results. The students are eagerly waiting for the result.


Web Title: up board upmsp 10th 12th 2020 exam result will publish tomorrow

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे