UP Board Result: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे इस तारीख को होंगे घोषित, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक
By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 10:11 IST2019-04-04T10:11:34+5:302019-04-04T10:11:34+5:30
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच घोषित हो सकते हैं। इसे आप आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे।

यूपी बोर्ड के नतीजे इसी महीने होंगे घोषित (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Result 2019) इसी महीने में आ जाएगा। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 से 20 अप्रैल के बीच अपनी 10वीं और 12वीं के नतीजे ( UP class 10th and 12th board exam results 2019) घोषित करेगा। आप अपने परीक्षा नतीजों को रिजल्ट के जारी होने के बाद वेबसाइट upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे। इस बार यूपी बोर्ड से करीब 58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
यूपी बोर्ड के तहत इस बार 7 फरवरी से 2 मार्च, 2019 के बीच 10वीं और 12वीं की परक्षी आयोजित कराई गई थी। 10वीं की परीक्ष 28 फरवरी को खत्म हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च को खत्म हुई। आईए, हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपनी बोर्ड परीक्षा के नतीजे (UP Board Results 2019) देख सकते हैं....
- 10वीं और 12वीं दोनों के ही नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप यहां 'रिजल्ट' या 'परीक्षाफल' पर जाकर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर मांगा जाएगा। साथ ही आपको यहां अपना 'स्कूल कोड' भी डालना होगा। आपका 'स्कूल कोड' आपको एडमिट कार्ड पर लिखा मिल जाएगा।
- दोनों चीजों को डालने के बाद 'सबमिट' पर क्लिंक करें, और आपका नतीजा आपके सामने होगा। इसे आप चाहें तो 'सेव' भी कर सकेंगे या फिर इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकल सकते हैं।
यूपी बोर्ड का 2018 का कैसा रहा था नतीजा
इससे पहले 2018 में यूपी बोर्ड ने 29 अप्रैल, 2018 को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। पिछले साल 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के लिए कुल 66.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन केवल 55 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी थी। करीब 11 लाख 37 हजार छात्रों ने बीच में परीक्ष छोड़ी थी।
साल 2018 में 12वीं में यूपी बोर्ड से 72.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे जबकि 10वीं के नतीजे और बेहतर थे। यूपी बोर्ड से 10वीं में 75.16 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। खासकर लड़कियों का प्रदर्शन दोनों बोर्ड में लड़कों से अच्छा था। यूपी बोर्ड से 2018 में 12वीं में 78.8 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। लड़कों का प्रतिशत 72.2 का रहा था। ऐसे ही 10वीं भी लड़कों के 72.3 प्रतिशत के मुकाबले 78.8 प्रतिशत लड़कियां पिछले साल यूपी बोर्ड से पास हुई थीं।