UGC NET Admit Card 2018: CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, cbsenet.nic.in से करें डाउनलोड
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 17:11 IST2018-06-21T17:11:28+5:302018-06-21T17:11:28+5:30
इस साल की UGC NET की परीक्षा के पेपर के पैटर्न में कुछ बदलाव किये गए है। अब 3 पेपर की बजाए इस साल केवल 2 ही पेपर होंगे।

UGC NET Admit Card 2018: CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, cbsenet.nic.in से करें डाउनलोड
नई दिल्ली, 21 जूनः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा आगामी आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा परिषद प्रति वर्ष कॉलेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए इस परीक्षा का आयोजन करती है।
इस साल की UGC NET की परीक्षा के पेपर के पैटर्न में कुछ बदलाव किये गए है। अब 3 पेपर की बजाए इस साल केवल 2 ही पेपर होंगे। पेपर 1 कुल 100 अंको का होगा जिसमे 50 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जायेंगे और इन सभी सवालों को करना हर स्टूडेंट के लिए अनिवार्यित होगा। पेपर 2 में 100 सवाल होंगे और हर सवाल 2 नंबर का होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डः-
- बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in को खोले
- Login for Admit Card and Image Correction – NET July 2018, दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करें
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे, चाहे तो आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!