RBSE 12th Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे होंगे डाउनलोड

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 24, 2020 16:47 IST2020-02-24T16:47:56+5:302020-02-24T16:47:56+5:30

परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगी। ये सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक चलेंगी। इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8.70 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

RBSE 12th Admit Card 2020: Rajasthan Board releases 12th Admit Card, know how to get admit card | RBSE 12th Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे होंगे डाउनलोड

RBSE 12th Admit Card 2020: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे होंगे डाउनलोड

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लेकिन इन एडमिट कार्ड्स को स्टूडेंट्स खुद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसे स्कूल प्रशासन लॉग इन आईडी और पासवर्ड के जरिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करेगा। इसके बाद वे स्टूडेंट्स को ये एडमिट कार्ड प्रोवाइड करेंगे।

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं की डेटशीट में बदलाव किया था। इस बदलाव के तरहत अब गणित (एच्छिक) विषय की परीक्षा की तारीख 25 मार्च 2020 से बदलकर 26 मार्च 2020 कर दी गई।

राजस्थान बोर्ड ने सिर्फ गणित की परीक्षा के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा बाकी परीक्षाओं की तारीखें पहले जैसी ही रहेंगी। ये परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2020 तक चलेंगी। ये सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक चलेंगी। इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8.70 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- BOARD OF SECONDARY EDUCATION, RAJASTHAN, AJMER

राजस्थान बोर्ड 12वीं के मुख्य विषयों की डेटशीट कुछ इस प्रकार है:
परीक्षा की तारीख
(साल 2020)
विषय
5 मार्चअंग्रेजी
7 मार्चहिन्दी
11 मार्चराजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
13 मार्चसमाज शास्त्र/लेखाशास्त्र/भौतिक
16 मार्च शारीरिक शिक्षा, 17 मार्च को इतिहास/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान
18 मार्चलोक प्रशासन
19 मार्च अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
21 मार्चभूगोल/व्यवसाय अध्ययन
26 मार्चगणित
1 अप्रैलसंस्कृत
  



राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पूरा टाइम टेबल

परीक्षा की तारीख (दिन)विषय के नामकोड
12  मार्च 2020 (गुरुवार)अंग्रेजी02

14 मार्च 2020 (शनिवार)

हिंदी01
16 मार्च 2020 (सोमवार)उर्दू, गुजराजी, सिंधी, पंजाबी और संस्कृत 
18 मार्च 2020 (बुधवार)विज्ञान(07)
20 मार्च 2020 (शुक्रवार)सामाजिक विज्ञान(08)
23 मार्च 2020 (सोमवार)गणित(09)

महत्वपूर्ण तारीखें-
दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने की तारीख-12 मार्च 2020
दसवीं बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने की तिथी-24 मार्च 2020

Web Title: RBSE 12th Admit Card 2020: Rajasthan Board releases 12th Admit Card, know how to get admit card

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे