NTA ने जेएनयूईई सहित 6 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की बढ़ाई आवेदन करने की समय-सीमा, यहां जाने पूरी डिटेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2020 10:45 IST2020-06-16T10:45:36+5:302020-06-16T10:45:36+5:30

NTA extends JNUEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार अब संबंधित परीक्षा पोर्टलों पर लॉग इन करके 30 जून 2020 तक खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

NTA extends JNUEE IGNOU OpenMAT ICAR AIEEA AIAPGET 2020 nta.ac.in | NTA ने जेएनयूईई सहित 6 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की बढ़ाई आवेदन करने की समय-सीमा, यहां जाने पूरी डिटेल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छह प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsएनटीए ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की समय सीमा को और बढ़ा दिया गया है। एजेंसी ने परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी करने की अभी तक कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JNUEE 2020, IGNOU OpenMAT 2020, ICAR AIEEA 2020 और AIAPGET 2020 परीक्षा सहित कई प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की समय सीमा को और बढ़ा दिया गया है। NTA ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें परीक्षाओं की संशोधित तिथियों का उल्लेख किया गया है। अधिसूचना ने पुष्टि की कि NTA द्वारा आयोजित 6 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। 

इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार अब संबंधित परीक्षा पोर्टलों पर लॉग इन करके 30 जून 2020 तक खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते मौजूदा स्थिति को देखते हुए एनटीए ने इस वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा पहले भी दो बार बढ़ा चुकी है। 

अधिसूचना के अनुसार, एनटीए एजेंसी ने 6 परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथियों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। हालांकि ने इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी करने की अभी तक कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया है।

एजेंसी का कहना है कि एडमिट कार्ड विभाग के संबंधित आधिकारिक पोर्टलों के माध्यम से बाद में ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को केवल आगामी परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है। उम्मीदवार नया अपडेट प्राप्त करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट यानी nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

English summary :
National Testing Agency (NTA) has further extended the application deadline for several entrance exams including JNUEE 2020, IGNOU OpenMAT 2020, ICAR AIEEA 2020 and AIAPGET 2020 exam. The NTA issued an official notification mentioning the revised dates for the examinations.


Web Title: NTA extends JNUEE IGNOU OpenMAT ICAR AIEEA AIAPGET 2020 nta.ac.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे