लाइव न्यूज़ :

NEET Result 2019: 50 शीर्ष विद्यार्थियों में नौ छात्र दिल्ली के

By भाषा | Updated: June 6, 2019 12:44 IST

NEET Result 2019: दिल्ली के भाविक बंसल ने 720 अंकों में से 700 अंक हासिल करके देश में दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि मिहिर राज 695 अंक लेकर नौंवे स्थान पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के भाविक बंसल ने 720 अंकों में से 700 अंक हासिल करके देश में दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि मिहिर राज 695 अंक लेकर नौंवे स्थान पर रहे। देश भर में 20 सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले पुरूष छात्रों में से चार राष्ट्रीय राजधानी के हैं।

नीट परीक्षा 2019 में सफल शीर्ष पचास छात्रों में नौ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हैं। एनसीआर के करीब 74.92 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है। दिल्ली के भाविक बंसल ने 720 अंकों में से 700 अंक हासिल करके देश में दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि मिहिर राज 695 अंक लेकर नौंवे स्थान पर रहे।

विश्व राकेश 685 अंक लेकर 38 वें स्थान पर रहीं। देश भर में 20 सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले पुरूष छात्रों में से चार राष्ट्रीय राजधानी के हैं।

दिल्ली से इस परीक्षा के लिए कुल 32,048 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 1,833 इसमें शामिल नहीं हुये जबकि उत्तीर्ण होने वाले कुल छात्रों की संख्या 22,638 (74.92 प्रतिशत) रही।

बीते साल का यह आंकड़ा 73.73 फीसदी था। पूरे देश से 14,10,755 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी और इसमें से 7,97,042 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। नीट परीक्षा 154 नगरों में, 11 भाषाओं में और 2,546 केंद्रों पर पांच एवं 20 मई को आयोजित कराई गई थी।

टॅग्स :नीटएजुकेशनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

पाठशाला अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी