NEET MDS 2020 का एडमिट कार्ड जारी, यहां पर जानें कैसे करें इसे डाउनलोड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 15:38 IST2019-12-16T15:38:34+5:302019-12-16T15:38:34+5:30
20 दिसम्बर 2019 को आयोजित होने NEET MDS परीक्षा में उम्मीदवारों को अपने साथ पैन कार्ड, वोटरआईडी, कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस या आधार कार्ड में से कोई एक ऑरिजनल आईडी लानी आवश्यक है।

NEET MDS 2020 का एडमिट कार्ड जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट एमडीएस (NEET MDS) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डालनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन 20 दिसम्बर, 2019 को किया जा रहा है। एनबीई ने 13 दिसंबर को अपनी आधिकारिक nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड को जारी किया।
बता दें कि 20 दिसम्बर 2019 को आयोजित होने NEET MDS परीक्षा में उम्मीदवारों को अपने साथ पैन कार्ड, वोटरआईडी, कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस या आधार कार्ड में से कोई एक ऑरिजनल आईडी लानी आवश्यक है।
इसके साथ ही फोटो लगा एडमिट कार्ड भी लाना आवश्यक है। नीट एमडीएस का एग्जाम दो भाग में आयोजित किया जाएगा पहले भाग में उम्मीदवारों से 100 सवाल पूछे जाएंगे और दूसरे भाग में 140 सवाल पूछे जाएंगे।