MPBSE Board Results 2018: मई में आएंगे मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: April 5, 2018 18:20 IST2018-04-05T18:20:04+5:302018-04-05T18:20:45+5:30

MPBSE HSC/HSSC Result 2018: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10वीं/12वीं के रिजल्ट मई महीने में आ सकती है। छात्र रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

MPBSE HSC/HSSC Result 2018: MPBSE Board 10th/HSC and 12th/ HSSC results to be declared in may on mpbse.nic.in | MPBSE Board Results 2018: मई में आएंगे मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

MPBSE Board Results 2018

मध्य प्रदेश, 5 अप्रैल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा समाप्त हो गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक छात्रों के कॉपियां जांचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉपियों के मूल्यांकन  के बाद छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10वीं/12वीं के रिजल्ट मई महीने में आ सकती है। साल 2018 में लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल थे। छात्र (MPBSE) की 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट देखने के लिए वो ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट

इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 10 वीं के लिए 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी औरमध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक हुई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10 वीं कक्षा के परिणाम मई के महीने में घोषित किए जाएंगे और 12 वीं परीक्षा 2018 के कला, विज्ञान और कॉमर्स के परिणाम भी मई महीने के अंत तक आने की संभावना है। 

छात्र 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्र अपने रिजल्ट  mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। जहां आपको 10वीं/12वीं के रिजल्ट के  विकल्प मौजूद होंगे। वहां क्लास के मुताबिक आप लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और अन्य जानकारियां भरें और सेंड ऑप्शन पर क्लिक करके अपने रिजल्ट देख सकते हैं। 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,  भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं। 

English summary :
MPBSE HSC/HSSC Result 2018: MPBSE Board 10th/HSC and 12th/ HSSC results to be declared in may. Students can check their MP X/XII Result mpbse.nic.in. in and plan for their future.


Web Title: MPBSE HSC/HSSC Result 2018: MPBSE Board 10th/HSC and 12th/ HSSC results to be declared in may on mpbse.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे