लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का फैसला, मेडिकल कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी 4800 सीटें

By भाषा | Updated: July 12, 2019 14:11 IST

Open in App

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश के मेडिकल कॉलेजों में इस साल से करीब 4800 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मोहम्मद जावेद, पिनाकी मिश्रा, अधीर रंजन चौधरी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद 92 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला हुआ और कई मेडिकल कॉलेज खुल भी चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है। यह पूछे जाने पर कि क्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिले आरक्षण के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में सीटें तय हुई हैं तो हर्षवर्धन ने कहा कि करीब 4800 सीटें आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों के लिए तय हुई हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न स्तरों पर कैंसर अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है। कैंसर को लेकर जुड़े पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है जिस पर आगे सदन में चर्चा कराई जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

पाठशाला अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा