AIMA MAT Result 2019 : एग्जाम रिजल्ट हुए घोषित, aima.in से ऐसे देख सकते हैं नतीजे
By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 24, 2019 16:21 IST2019-05-24T16:21:28+5:302019-05-24T16:21:28+5:30
AIMA MAT 2019 के अंतर्गत पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर और पेपर-आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।

AIMA MAT Result 2019
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2019 रिजल्ट 24 मई को घोषित कर दिए हैं। AIMA MAT 2019 रिजल्ट घोषित होने के बाद, सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने MAT स्कोर पता कर सकते हैं।
AIMA MAT 2019 के अंतर्गत पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर और पेपर-आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।
रिजल्ट देखने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट aima.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर 'MAT May 2019 Result' पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें या भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।
SMS के जरिए AIMA MAT 2019 रिजल्ट पता करने का तरीका
SMS के जरिए रिजल्ट पता करने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MATS (बड़े अक्षरों में) लिखें इसके बाद स्पेस देकर एप्लिकेशन नंबर, फिर स्पेस देकर जन्म तिथि टाइप करें और इस मैसेज को 54242 पर सेंड कर दें।
उदाहरण: MAT 12345678 (एप्लिकेशन नंबर) DOB इस मैसेज को 54242 सेंड करें।