MSBSHSE 10th Result: 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज दोपहर 1 बजे यहां देखें परिणाम
By स्वाति सिंह | Published: June 8, 2019 11:38 AM2019-06-08T11:38:30+5:302019-06-08T12:37:47+5:30
MSBSHSE Result 2019 महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर लॉग इन करें।
महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE Result 2019) शनिवार (08 जून) को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 10वीं की परीक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर एक बजे छात्र देख सकेंगे। रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MSBSHSE 10th Result: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक
1- परिणाम देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in को लॉग इन करें।
2- यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 (SSC Result 2019 Maharashtra Board/ MH Class 10th Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें।
3- अब रोल नम्बर और नाम, पिता का नाम अंकित करें।
4- इसके बाद रिजल्ट MSBSHSE 10th Result 2019 /MSBSHSE SSC Result 2019 आपके होमस्क्रीन पर होगा।
5- रिजल्ट Maharashtra SSC (class 10) Result 2019 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 1 से 22 मार्च 2019 के बीच आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं, अगर बीते साल की बात करें तो MSBSHSE ने आठ जून को रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें 89.41 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे और कुल 14 लाख, 56 हजार, 203 छात्र पास हुए थे।
जानिए कैसा रहा MSBSHSE 12th रिजल्ट?
महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 28 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा। इस वर्ष कुल 85.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 14,21,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 12,21,159 ने सफलता हासिल की थी। विज्ञान संकाय में 92.60 छात्र विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कला और वाणिज्य संकाय में यह प्रतिशत क्रमश: 76.45 और 88.28 रहा था।