Karnataka Class 10 result 2019: कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, आसानी से यहां देखें
By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2019 13:59 IST2019-04-30T12:50:16+5:302019-04-30T13:59:28+5:30
KSEEB Karnataka SSLC/10th Result 2019: छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं।

Demo Pic
कर्नाटक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जिस पल का इंतजार कर रहे थे अब वह आ गया है। दरअसल, कर्नाटक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉगइन कर चेक आसानी से देख सकते हैं।
बात दें कि बीते साल कर्नाटक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट सात मई को जारी किया था और 71.93 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं, इस साल कर्नाटक के प्री यूनिवर्सिटी के छात्रों का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जा चुका है। इस बार कर्नाटक PUC का रिजल्ट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(CET) परीक्षा के आयोजन से पहले जारी हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है। सेकंड पीयूसी परीक्षा 1 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी।
Karnataka Class 10 result: इन स्टेप्स के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
1- परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseeb.kar.nic.in को लॉगइन करें।
2- यहां दिए हुए लिंक Examination/Result (Karnataka SSLC Class 10 results 2019) पर क्लिक करें।
3- इसके बाद छात्र को अपनी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
4- सभी आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरने के बाद सबमिट की बटन को दबाएं।
5- इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
6- सभी छात्रों को निश्चित तौर पर अपने रिजल्ट के प्रिंट आउट या भी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लेना चाहिए।