Kerala SSLC Result 2019: कल जारी होगा केरल बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट, keralaresults.nic.in पर चेक करें परिणाम
By विकास कुमार | Updated: May 5, 2019 15:31 IST2019-05-05T15:31:55+5:302019-05-05T15:31:55+5:30
Kerala SSLC Result 2019: 4 लाख 30 हजार छात्रों केरल SSLC की परीक्षा में शामिल हुए थे. एग्जाम 13 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किए गए थे. रिजल्ट के कल जारी होने की सम्भावना है. आधिकारिक घोषणा आज देर रात या कल सुबह की जा सकती है.

Keral SSLC Result कल जारी हो सकता है
Kerala Class 10 Result 2019: केरल परीक्षा भवन कल SSLC का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे जारी हो सकता है.
केरल SSLC का परिणाम keralaresults.nic.in और keralapareekshabhavan.in पर देखा जा सकता है.
Kerala SSLC Result 2019:
4 लाख 30 हजार छात्रों केरल SSLC की परीक्षा में शामिल हुए थे. एग्जाम 13 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किए गए थे. रिजल्ट के कल जारी होने की सम्भावना है. आधिकारिक घोषणा आज देर रात या कल सुबह की जा सकती है.
बीते वर्ष रिजल्ट 3 मई को घोषित किया गया था. पिछले साल पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 97 से ज्यादा था. जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है उन्हें लगातार वेबसाइट पर नजर बनाये रखने की सलाह दी गई है.
परिणाम के आने की तारीख अभी भी बदल सकती है. ऑफिसियल नोटीफिकेशन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जारी किया जायेगा.